फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Government e-Marketplace to purchase cars furniture in Himachal govt offices

दफ्तरों में वाहन से लेकर पेन तक की ऑनलाइन होगी खरीद, नहीं चलेगी अफसरशाही की मनमर्जी

Wed, 10 Oct 2018 11:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 10 Oct 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
Government e-Marketplace to purchase cars furniture in Himachal govt offices

सरकारी तंत्र में रेट कांट्रेक्ट के माध्यम से अब दफ्तरों के सामान की खरीद अफसरशाही मनमर्जी से अपने फायदे के मुताबिक नहीं कर सकेगी। कार्यालयों के लिए गाड़ी से लेकर पेन तक की खरीद अब ऑनलाइन केंद्र सरकार के जैम पोर्टल पर होगी। आम भाषा में यह जैम पोर्टल कुछ और नहीं, बल्कि फ्लिपकार्ट और अमाजोन की तरह होगा।

विज्ञापन


यहां से कार्यालय प्रभारी ऑफिस की आवश्यकतानुसार सबसे कम कीमत के सामान का आर्डर प्लेस कर सकेगा। इस पोर्टल में 50 हजार तक की सीधी परचेज डीडीओ कर सकेगा। 50 हजार से तीस लाख तक ऑनलाइन जैम पोर्टल पर ही टेंडर होगा और एल वन यानी कम रेट को सप्लाई का कांट्रेक्ट मिलेगा।
विज्ञापन


तीस लाख से ऊपर की खरीद पर ऑनलाइन बिडिंग यानी बोली लगेगी। इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए प्रदेश भर में 6 सितंबर से 17 अक्तूबर तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को मंडी उपायुक्त कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें संयुक्त निदेशक उद्योग टीएस ने संबंधित जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण होगा अनिवार्य

Government e-Marketplace to purchase cars furniture in Himachal govt offices

यह वेबपोर्टल भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय का है। पूर्व विभागों को अपना पंजीकरण इस जैम पोर्टल में करवाना अनिवार्य होगा। विक्रेता भी इसमें पंजीकरण करवाएंगे, जो एमएसएमई एक्ट के तहत उद्योग केंद्र से पंजीकृत हों।

डीसी ऑफिस की स्कार्पियो की पहली ऑनलाइन खरीद 
जैम पोर्टल के माध्यम से तीन दिन पहले डीसी आफिस में ऑनलाइन स्कार्पियो गाड़ी की खरीद की है। बताया जा रहा है कि पुलिस विभाग ने भी आर्डर दिया है। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र ओपी जरयाल ने बताया कि राज्य सरकार के सभी सरकारी विभागों में सामान क्रय करने की प्रक्रिया को पेपर लैस करने और पारदर्शिता लाने के लिए यह योजना शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed