फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Government doctors in the state's gift!

प्रदेश के डाक्टरों को सरकार ने दिया ये बड़ा तोहफा!

Wed, 20 Aug 2014 09:14 AM IST
Updated Wed, 20 Aug 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
Government doctors in the state's gift!

हिमाचल सरकार ने अनुबंध आधार पर नियुक्त सभी आयुर्वेदिक डॉक्टरों का वेतन बढ़ा दिया है। प्रदेश में तैनात लगभग 500 आयुर्वेद डॉक्टरों को 3825 रुपये का इन्क्रीमेंट दिया है।

विज्ञापन


राज्य वित्त विभाग की सहमति के बाद प्रधान सचिव आयुर्वेद के कार्यालय ने इस पर फैसला ले लिया है। ये डॉक्टर लंबे समय से नॉन प्रैक्टिस अलाउंस (एनपीए) की मांग उठा रहे थे। एनपीए देने के बजाय सरकार ने इनके वेतन में बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन


अब इन्हें 15,300 रुपये के बजाय 19,125 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। प्रधान सचिव आयुर्वेद संजय गुप्ता ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब डाक्टरों को 19125 मिलेगा वेतन

Government doctors in the state's gift!

आयुर्वेद विभाग में राज्य लोक सेवा आयोग और बैच आधार पर अब तक 500 आयुर्वेद डॉक्टर अनुबंध आधार पर नियुक्त हैं। इनमें से प्रत्येक को 15,300 रुपये का मासिक वेतन दिया जा रहा था। ये चिकित्सक वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

वेतन न बढ़ाने की स्थिति में एनपीए की मांग कर रहे थे। इनका मांग थी कि इन्हें एलोपैथिक चिकित्सकों की तर्ज पर तमाम लाभ दिए जाएं। अब डाक्टरों को 15300 रुपये के बजाय 19125 रुपये वेतन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed