{"_id":"ef639af459d07ba2a142ebae1198761c","slug":"government-announced-girls-medical-college-open-at-hamirpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों को सौगात, हिमाचल में खुलेगा गर्ल्स मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियों को सौगात, हिमाचल में खुलेगा गर्ल्स मेडिकल कॉलेज
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Sun, 04 Jan 2015 12:36 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार सूबे में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
आवश्यकता अनुसार शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थान खोले जा रहे हैं। चंबा, नाहन और हमीरपुर में तीन नए मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। वहीं हमीरपुर जिला में गर्ल्स मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कमला नेहरू अस्पताल शिमला और जोनल अस्पताल मंडी में दो कैंसर सेंटर और मंडी में ही मातृ शिशु अस्पताल खोला जा रहा है।
कौल सिंह शनिवार को नेता जी सुभाष चंद्र मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर में 49 लाख की लागत से निर्मित स्कूल भवन का उद्घाटन करने के बाद वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने पाठशाला के एक और भवन के निर्माण के लिए उन्नीस लाख रुपये देने की घोषणा की। परीक्षा भवन के लिए दस लाख रुपये का प्रारूप तैयार करने के आदेश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए।
इस मौके पर प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा, एसडीएम विनय मोदी, तहसीलदार हीरा लाल ठाकुर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता केके शर्मा, आईपीएच पीएस राणा, प्रदेश सेवादल संगठक केहर सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस महासचिव वामन देव, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जोगिंद्र गुलेरिया आदि मौजूद रहे।