फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Govardhan Puja on 5th November, Know shubh muhurat

शिमला: पांच नवंबर को गोवर्धन पूजा, जानें शुभ मुहूर्त

Wed, 03 Nov 2021 10:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Nov 2021 10:36 PM IST
सार

राजधानी शिमला में शुक्रवार को गोवर्धन पूजा की जाएगी।  सुबह आठ से लेकर 10:47 तक पूजा का शुभ मुहूर्त है। वहीं इसके बाद 11:45 से दोपहर 12:33 तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। राधा कृष्ण गंज मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने यह जानकारी दी।

 

विज्ञापन
Govardhan Puja on 5th November, Know shubh muhurat
गोवर्धन पूजा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शुक्रवार को गोवर्धन पूजा की जाएगी।  सुबह आठ से लेकर 10:47 तक पूजा का शुभ मुहूर्त है। वहीं इसके बाद 11:45 से दोपहर 12:33 तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। राधा कृष्ण गंज मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छह अक्टूबर को भैया दूज का पर्व मनाया जाएगा। इस बार भैया दूज के पर्व पर भद्रा नहीं होगी। वही दोपहर 12:10 से लेकर शाम 4:21 तक चौघड़िया मुहूर्त रहेगा। इस दौरान यह पर्व मनाना शुभ रहेगा।

विज्ञापन



दिवाली पर लक्ष्मी, गणेश पूजा मुहूर्त
लक्ष्मी पूजा शुभ मुहूर्त शाम 6:10 से लेकर रात 8:06 बजे तक
लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल मुहूर्त शाम 5:35 से रात 8:10 शाम तक

धनतेरस के दूसरे दिन भी बर्तन बाजारों में रही भीड़, गहनों की हुई जमकर खरीदारी
वहीं, धनतेरस के बाद दिवाली के लिए शहर के बाजारों में बुधवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की। घर पर दीवाली मनाने के लिए गांव लौटने से पहले लोगों ने बाजार पहुंचकर बर्तन, गहने और मिठाईयां खरीदीं। धनतेरस के दूसरे दिन भी बर्तन की दुकानों पर भीड़ लगी रही। गहनों की दुकानों पर भी ग्राहक पहुंचे। शहर की सबसे बड़ी मार्केट लोअर बाजार में सुबह दस बजे से ही लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। कारोबारियों के अनुसार ज्यादातर लोग एक दिन पहले ही दिवाली के लिए सामान खरीदते हैं। इसलिए मिठाईयों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। कई दुकानों पर लाइनें भी लगी रही। लोगों ने खीले, बताशे, पैठा आदि भी खरीदे। महंगे होने के बावजूद ड्राई फ्रूट्स के गिफ्ट पैक भी इस बार खूब बिके। 
विज्ञापन


 लोअर बाजार और रामबाजार में सजावटी सामान की भी बुधवार को काफी बिक्री हुई है। इन दुकानों के अलावा कपड़े, जूते, मोबाइल, टीवी और फ्रीज आदि की खरीदारी को लेकर भी काफी भीड़ दुकानों पर लगी रही। गंज की अनाज मंडी में भी बुधवार को काफी रौनक रही। शिमला व्यापार मंडल अध्यक्ष हरजीत मंगा ने कहा कि इस बार दिवाली पर कारोबार अच्छा रहा है। कपड़ा, बर्तन, गहने से लेकर हर तरह का सामान रखने वाले कारोबारियों को मुनाफा होने लगा है। उम्मीद है बाजार में ऐसे ही तेजी रहेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed