{"_id":"60fc137f8ebc3e584c5725a3","slug":"goshala-sanchalak-tied-eight-cattle-in-the-forest-five-died-due-to-hunger-and-thirst","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: गोशाला संचालक ने जंगल में बांधे आठ मवेशी, पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: गोशाला संचालक ने जंगल में बांधे आठ मवेशी, पांच की मौत
Sat, 24 Jul 2021 06:50 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सुजानपुर(हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, सुजानपुर(हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 24 Jul 2021 06:50 PM IST
सार
पुलिस ने गोशाला संचालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू का दी है। वहीं गोशाला संचालक फरार चल रहा है।
विज्ञापन
मवेशियों की मौत मामले की छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल सुजानपुर की ग्राम पंचायत रंगड़ के सनु खुर्द गांव के जंगल में बंधे पांच गोवंश की भूख-प्यास से मौत हो गई है। जबकि तीन पशुओं को स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बचा लिया है। इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने छानबीन की है। पुलिस ने गोशाला संचालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
वहीं, संचालक फरार हो गया है। सनु खुर्द वार्ड नंबर 5 में पंचायत प्रधान को सूचना मिली कि साथ लगते जंगल में किसी ने पशुओं को पेड़ से बांध रखा है। सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मौके पर पहुंचे और पेड़ के साथ आठ पशुओं को बंधा पाया। इन पशुओं के गले से रस्सी खोली गई तो पांच की मौत हो चुकी थी जबकि तीन जीवित थे। पंचायत प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों ने सूचना दी थी।
विज्ञापन
इसकी तुरंत पशुपालन विभाग, पुलिस और उपमंडल अधिकारी नागरिक से शिकायत की गई। पंचायत प्रधान ने बताया कि गांव के त्रिलोक कुमार पर आरोप है कि उसने पशुओं को बांध रखा था। पशुपालन विभाग ने पशुओं का पोस्टमार्टम कर दिया है। गोशाला में धीरे-धीरे पशुओं की संख्या कम हो रही थी। उधर, पुलिस थाना सुजानपुर के जांच अधिकारी एएसआई मदन लाल शर्मा ने बताया कि पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उपमंडल अधिकारी नागरिक शिल्पी बेक्टा ने कहा कि अधिकारियों को मौके पर भेजा है तथा पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन