फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   google boy kautilya celebrate diwali in shimla.

बालिका आश्रम पहुंचा गूगल ब्वॉय कौटिल्य

Thu, 23 Oct 2014 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 23 Oct 2014 10:24 AM IST
विज्ञापन
google boy kautilya celebrate diwali in shimla.

गूगल ब्वाय कौटिल्य ने बुधवार को कस्तूरबा बालिका आश्रम दुर्गापुर की छात्राओं के साथ दिवाली मनाई। करीब ढाई घंटे तक कौटिल्य ने छात्राओं के सवालों के जवाब दिए।

विज्ञापन


गूगल ब्वाय कौटिल्य ने बुधवार को कस्तूरबा बालिका आश्रम दुर्गापुर की छात्राओं के साथ दिवाली मनाई। करीब ढाई घंटे तक कौटिल्य ने छात्राओं के सवालों के जवाब दिए। संभव चैरिटेबल सोसायटी ने आश्रम में यह आयोजन किया।
विज्ञापन


इस दौरान कौटिल्य ने संभव चैरिटेबल सोसायटी की ओर से आश्रम की 63 छात्राओं को शॉल, स्वेटर और दिवाली की मिठाइयां भी बांटी। छात्राओं ने इतनी कम उम्र में इतनी जानकारी एकत्र करने का राज पूछा तो कौटिल्य ने कहा कि जानने की जिज्ञासा से ही यह संभव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौटिल्य ने कहा कि जीवन में हमेशा सीखने की कोशिश करते रहना जरूरी है। पूरी उम्र भी सीखने के लिए कम है और सीखी हुई कोई भी अच्छी बात जीवन में कभी न कभी काम आती है। कौटिल्य ने कहा कि जो उनके टीचर और पेरेंट्स उन्हें बताते हैं, वह उस बात को जरूर मानते हैं।

जीवन में आगे बढ़ने के लिए बड़ों की बात मानना बहुत जरूरी है। सोसायटी की अध्यक्ष कौशल्या कंवर ने कहा कि दिवाली के मौके पर कौटिल्य से मुलाकात करवाने का मकसद सिर्फ छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।


कौटिल्य के पिता सतीश शर्मा ने कहा कि छात्राओं से मिलना वाकई हमारे लिए भी दीवाली के मौके पर वास्तविक सुख दे गया। आश्रम की अधीक्षक निर्मला देवी ने संभव चैरिटेबल सोसायटी के प्रयास की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed