फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Good Salary for Teachers but Bad result in Himachal Govt Schools.

'मोटी सैलरी पर रिजल्ट शर्मनाक, राजनीति छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दें टीचर'

Sun, 21 May 2017 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 21 May 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
Good Salary for Teachers but Bad result in Himachal Govt Schools.

हिमाचल बोर्ड परीक्षाओं में सरकारी स्कूलों के घटते परीक्षा परिणाम पर शिक्षा विभाग के नए अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. एवीजे प्रसाद तल्ख हो गए हैं। उन्होंने शिक्षकों को राजनीति छोड़ अच्छे परीक्षा परिणाम देने पर अधिक ध्यान देने को का है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि मोटी तनख्वाह पाने वाले शिक्षकों को आत्ममंथन करने की जरूरत है। शनिवार को उच्च शिक्षा निदेशालय में जिला उपनिदेशकों के साथ बैठक करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सभी सुविधाएं मिलने के बावजूद सरकारी स्कूलों के पिछड़ने पर चिंता जताई।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश के शिक्षकों से प्रदेश हित में कार्य करने का आह्वान करते हुए केरल से सबक लेने की नसीहत दी। शिक्षा विभाग का जिम्मा संभालने के दो दिन बाद ही डॉ. प्रसाद ने निदेशालय पहुंचकर शिक्षा विभाग के अफसरों की क्लास लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कम सैलरी वाले प्राइवेट स्कूलों के टीचरों का रिजल्ट बढ़िया

Good Salary for Teachers but Bad result in Himachal Govt Schools.

अफसरों को उनकी जिम्मेवारियों का अहसास दिलाते हुए उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों के शिक्षकों को बहुत कम वेतन मिलता है, इसके बावजूद निजी स्कूलों का परीक्षा परिणाम बेहतर है। जबकि सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को मोटी तनख्वाह मिल रही है।

फिर भी परिणाम अपेक्षाकृत नहीं है। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान करते हुए कहा कि वह बाकी सभी कार्यों को छोड़कर सिर्फ बच्चों को पढ़ाने और परिणाम बेहतर देने के लिए कार्य करे। शिक्षक अगर ऐसा करते हैं तो वह स्वयं शिक्षकों की समस्याओं को एक-एक कर दूर करेंगे।

बैठक के दौरान उपनिदेशकों से फील्ड में पेश आ रही दिक्कतों पर भी मंथन किया गया। बैठक में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीएल बिंटा, अतिरिक्त निदेशक एमएल आजाद, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मनमोहन शर्मा, राज्य परियोजना निदेशक घनश्याम चंद सहित सभी जिलों के उपनिदेशक मौजूद रहे।

दफ्तर में बैठकर नहीं होगा निरीक्षण, फील्ड में जाओ

Good Salary for Teachers but Bad result in Himachal Govt Schools.

डॉ. प्रसाद ने शिक्षा विभाग के अफसरों को दफ्तर में बैठकर ही स्कूलों का निरीक्षण करने की रिपोर्टें न बनाने को कहा। कहा, स्कूलों में जाकर औचक निरीक्षण नियमित तौर पर होने चाहिए। कमियों को तलाश कर दूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान कई नई बातें पता चलती हैं। इससे कार्यप्रणाली में सुधार आएगा।

कैमरे लगने से रिजल्ट खराब होना बहुत ही शर्मनाक
अतिरिक्त मुख्य सचिव को बताया कि इस साल कई सरकारी स्कूलों के परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। इस कारण भी परिणाम कम हुए हैं। इस पर डॉ. प्रसाद ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि अगर कैमरों की वजह से परिणाम कम हुए हैं तो यह बहुत ही शर्मनाक है। इससे प्रतीत होता है कि पहले परीक्षा केंद्रों में क्या-क्या होता होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed