{"_id":"aaad9cdb18a616866a088edeefb1bd1b","slug":"good-news-for-ration-card-holders-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 लाख राशनकार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 लाख राशनकार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 18 Sep 2015 02:51 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के एपीएल राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अक्तूबर में एक किलोग्राम अतिरिक्त चावल मिलेगा। बीते महीने उपभोक्ताओं को प्रति राशनकार्ड पर 6 किलोग्राम चावल दिया गया था। अब इसे 7 किलोग्राम किया गया है। उपभोक्ताओं को आटा पहले की तरह ही 15 किलोग्राम मिलेगा।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने अक्तूबर में मिलने वाले राशन के कोटे के ऑर्डर जारी कर दिए हैं। प्रदेश में 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। इनमें साढ़े बारह लाख एपीएल, जबकि साढ़े पांच लाख आईआरडीपी और अंत्योदय परिवार के हैं। गरीब लोगों के लिए सरकार हर महीने 35 किलो राशन उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
एपीएल परिवार के कोटे में ही 1 किलोग्राम अतिरिक्त चावल और 15 किलोग्राम आटा देने का फैसला लिया गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने डिपो होल्डर को निर्देश दिए हैं कि वह इस महीने के अंत तक गोदामों में पैसे जमा कराकर अक्तूबर के पहले सप्ताह में राशन उठा लें, ताकि उपभोक्ताओं को समय रहते राशन का कोटा मिल सके।
विज्ञापन
प्रदेश के एपीएल परिवार राशनकार्ड उपभोक्ताओं को इस महीने एक किलोग्राम अतिरिक्त चावल दिया जा रहा है। इस बारे में खाद्य आपूर्ति विभाग को आदेश जारी कर दिए हैं।- जीएस बाली, खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री