Kullu: लंका पर चढ़ाई से पहले देवताओं ने दीं भगवान रघुनाथ को शक्तियां, दशहरा उत्सव में दिखा अनूठा नजारा
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के छठे दिन सोमवार को मोहल्ला मनाया गया। मोहल्ला के दिन दशहरा में एक बार फिर देवमिलन का अनूठा नजारा देखने को मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवी-देवताओं के महाकुंभ कहे जाने वाले अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के छठे दिन सोमवार को मोहल्ला मनाया गया। मोहल्ला के दिन दशहरा में एक बार फिर देवमिलन का अनूठा नजारा देखने को मिला। लाव-लश्कर के साथ देवताओं ने भगवान रघुनाथ के दरबार में शीश नवाया। इसके बाद राजा की चानणी के पास गए। मंगलवार को भगवान रघुनाथ लंका पर चढ़ाई करेंगे। लंका पर चढ़ाई से पहले देवी-देवताओं ने भगवान रघुनाथ को शक्तियां प्रदान की हैं। मोहल्ला के दिन दशहरा उत्सव में हजारों की भीड़ उमड़ी। इससे पहले दोपहर तक देवताओं के देवमिलन का सिलसिला शुरू हो गया था। कई देवता देवमिलन के लिए एक दूसरे के शिविरों में गए। भगवान रघुनाथ के दरबार में दिनभर भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। तीसरे पहर भगवान रघुनाथ के शिविर में माता हिडिंबा का रथ पहुंचते ही मोहल्ला का आगाज हो गया।
इसके बाद सैकड़ों देवी-देवताओं ने हाजिरी लगाई। इस दौरान पूरा ढालपुर मैदान ढोल नगाड़ों की स्वरलहरियों ने गूंज उठा। देवमिलन की परंपरा का निर्वहन करने के बाद सभी देवता अपने-अपने अस्थायी शिविरों में विराजमान हो गए। मंगलवार सुबह देवी-देवताओं की विशेष पूजा होगी। इसके बाद आनी, निरमंड, सैंज, बंजार आदि क्षेत्रों के कई देवता अपने देवालयों के लिए रवाना हो जाएंगे। कुछ देवता लंका दहन की परंपरा को पूरा करने के बाद लौटेंगे। खास बात यह रही मोहल्ला के दिन लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। देवमिलन के समय ढालपुर मैदान में तिल धरने की जगह नहीं थी। भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने कहा कि मोहल्ला के दिन सभी देवता भगवान रघुनाथ के दरबार में हाजिरी भरते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.