फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   god raghunath will reach dhalpur on Basant Panchami in kullu himachal

कुल्लू: वसंत पंचमी पर पालकी में ढालपुर पहुंचेंगे भगवान रघुनाथ

Mon, 15 Feb 2021 06:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Feb 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
god raghunath will reach dhalpur on Basant Panchami in kullu himachal
भगवान रघुनाथ कुल्लू - फोटो : अमर उजाला

वसंत पंचमी पर भगवान रघुनाथ 16 फरवरी को रथ में सवार होकर ऐतिहासिक ढालपुर मैदान पहुंचेंगे। ढोल-नगाड़ों की थाप पर हजारों कारकूनों, हारियानों और देवलुओं के साथ भगवान रघुनाथ मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे के बाद पालकी में सवार होकर रथ मैदान पहुंचेंगे। यहां देवविधि के अनुसार भगवान रघुनाथ का रथ सजाया जाएगा। दो बजे के आसपास रथ ढालपुर स्थित उनके अस्थायी शिविर के लिए रवाना होगा। रथ को सैकड़ों श्रद्धालु खींचकर लाएंगे। इसके बाद इनके अस्थायी शिविर में पूजा-अर्चना होगी। इसके लिए रघुनाथ के कारकूनों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बसंत पंचमी पर ढालपुर मैदान में खूब गुलाल उड़ाया जाएगा।

विज्ञापन


भगवान रघुनाथ के दरबार में 40 दिन तक होली खेली जाएगी। बैरागी समुदाय के लोग रोजाना होली गीत गाएंगे। भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने कहा कि बसंत पंचमी पर भगवान रघुनाथ ढालपुर स्थित अपने अस्थायी शिविर पहुंचेंगे। यहां राम-भरत मिलन होगा। इसके बाद लोग एक-दूसरे के ऊपर गुलाल फेंकेंगे। परंपरा के अनुसार इस बार भी हर साल की तरह बसंत पंचमी पर्व मनाया जाएगा। जिस रास्ते से भगवान रघुनाथ की पालकी गुजरेगी, उस रास्ते को चकाचक कर दिया गया है। पुलिस ने भी कड़े इंतजाम किए हैं। उन्होंने धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों से मास्क पहनकर आने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed