{"_id":"5ba24269867a557e8327c5fc","slug":"global-teacher-award-to-lecturer-deep-kumar-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल के लेक्चरर को मिला ग्लोबल टीचर अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूल के लेक्चरर को मिला ग्लोबल टीचर अवार्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागू में कार्यरत प्रवक्ता दीप कुमार ठाकुर को अध्यापन के क्षेत्र में ग्लोबल टीचर अवार्ड मिला है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय संस्था एकेएस की ओर से यह अवार्ड दिल्ली में समारोह में नवोदय विद्यालय समिति के आयुक्त एचके सिंह ने प्रदान किया।
दीप कुमार ठाकुर फागू स्कूल में पीजीटी भौतिक विज्ञान के पद पर तैनात हैं। उन्हें यह पुरस्कार 15 वर्षों के अध्यापन कार्य के लिए दिया गया।
इस उपलब्धि के लिए स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य जीएस खागटा, बिमला भारद्वाज, भवानी दत्त, प्रभा किरण, सुमन पुंडीर, कांता चौहान, अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने दीप कुमार ठाकुर को बधाई दी है।
विज्ञापन