फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Glimpse of Dev culture on the walls of Secretariat

Shimla News: सचिवालय की दीवारों पर उतरी देव संस्कृति की झलक

Wed, 12 Feb 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Glimpse of Dev culture on the walls of Secretariat
प्रदेश सचिवालय के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा, 90 लाख रुपये किए गए हैं खर्च
विज्ञापन

चित्रों में दिखाई है पहाड़ के लोगों की जीवनशैली

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल की देव संस्कृति की झलक अब प्रदेश सचिवालय की दीवारों पर भी नजर आ रही है। दीवारों पर बनाए भीति चित्रों में देव संस्कृति को खूबसूरती से उकेरा गया है। इसमें पहाड़ के लोगों के रहन सहन और जीवन शैली को दिखाया है।

हिमाचल के देवताओं के मोहरों को भी मुख्य दीवारों पर दिखाया है। इसके अलावा कुल्लवी शॉल का बॉर्डर (शॉल की दोनों तरफ लगने वाली पट्टी), वाद्य यंत्रों के साथ लोक नृत्य करने लोगों को दिखाया है। सचिवालय का सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। प्रदेश सचिवालय के सामान्य प्रशासन विभाग, भाषा कला एवं संस्कृति विभाग के साथ ही लोक निर्माण विभाग ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करवाया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विजुअल आर्ट विभाग के प्रोफेसर हिम चटर्जी और राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) के शिक्षक एवं कलाकार डॉ. भादर सिंह ने कलाकृतियों को डिजाइन कर अपनी निगरानी में पूरा करवाया है। इस कार्य पर करीब 90 लाख रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन



पहले पिता अब बेटे ने संवारा सचिवालय
हिमाचल प्रदेश सचिवालय का इससे पूर्व 1992 में सौंदर्यीकरण का कार्य करवाया था। यह कार्य उस वक्त राजीव गांधी महाविद्यालय के शिक्षक एवं देश के नामी कलाकार प्रो. सनत चटर्जी के मार्गदर्शन में करवाया गया था। अब प्रो. सनत चटर्जी के पुत्र एवं विवि के विजुअल आर्ट विभाग के प्रो. हिम चटर्जी ने अपने पिता की धरोहर को संभालते हुए सचिवालय के सौंदर्यीकरण के कार्य में अपनी अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article