{"_id":"b75fabde1240648d79bfd9884b37cfda","slug":"glaciar-falls-two-bro-soilder-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमखंड गिरने से बीआरओ के दो जवान दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमखंड गिरने से बीआरओ के दो जवान दबे
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 15 Mar 2015 09:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में हिमखंड गिरने का सिलसिला जारी है। यहां लाहौल स्पीति में सड़कों से बर्फ हटाने के लिए काम में लगी मशीनों पर हिमखंड गिरने से बीआरओ के दो जवान दब गए हैं। प्रारंभिक सूचना के अनुसार ये दोनों जवान मशीनों की देखरेख कर रहे थे।
विज्ञापन
बीआरओ से मिली सूचना के अनुसार तीन दिन पहले दोनों को इन मशीनों की रखवाली के लिए रखा गया था। मगर एकाएक ये गायब हो गए। इनकी तलाश भी चल रही थी। अब पता चला कि दोनों एक बड़े हिमखंड के नीचे दब गए थे।
विज्ञापन
मशीनें भी बर्फ के नीचे दबी हुई है। इन्हें बाहर निकालने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल तलाश अभियान चल रहा है। गौरतलब है कि बीआरओ इस इलाके में यातायात सुचारू करने के लिए दिन रात काम कर रहा है।
विज्ञापन
इससे पहले सिस्सु में भी अस्पताल पर हिमखंड गिर गया था। वहीं, लाहौल घाटी में एक युवक जिंदा ही बर्फ के पहाड़ के नीचे दब गया था।