{"_id":"5d727de88ebc3e93bb4c5375","slug":"give-priority-to-folk-artists-in-cultural-nights-of-international-dussehra-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की सांस्कृतिक संध्याओं में लोक कलाकारों को मिलेगी प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की सांस्कृतिक संध्याओं में लोक कलाकारों को मिलेगी प्राथमिकता
Fri, 06 Sep 2019 09:12 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 06 Sep 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 8 से 14 अक्तूबर तक होने वाले कुल्लू दशहरा की तैयारियों पर शिमला में बैठक ली। इस बार दशहरा मेले में स्थानीय वाद्य यंत्रों से आरती होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचली कलाकारों को संध्याओं में पूरा मौका दिया जाए। मेले के दौरान कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। मेले के दौरान निरंतर बिजली आपूर्ति के लिए 24 घंटे जनरेटर की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय दलों और बाहरी राज्यों से आने वाले कलाकारों के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सरवरी-सुल्तानपुर-ढालपुर के बीच बने ऊपरी पुल जैसे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने के निर्देश दिए। निदेशक भाषा, कला एवं संस्कृति कुमुद सिंह ने बैठक का संचालन किया।
विज्ञापन
वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक आनी किशोरी लाल, विधायक कुल्लू सुंदर सिंह, विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी, पूर्व सांसद और मुख्य कारदार रघुनाथ मंदिर कुल्लू महेश्वर सिंह, जिला कारदार संघ के अध्यक्ष जय चंद ठाकुर, राम सिंह, धनेश्वरी ठाकुर, मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, एसीएस राम सुभग सिंह और मनोज कुमार इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन