{"_id":"661d2916ef8c1c2a390d46c9","slug":"give-color-to-red-scarf-in-the-celebration-of-himachal-day-shimla-news-c-19-sml1001-335577-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: हिमाचल दिवस के समारोह में \nरंग दे लाल दुपट्टा पर धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: हिमाचल दिवस के समारोह में रंग दे लाल दुपट्टा पर धमाल
विज्ञापन
सिरमौर के कलाकारों ने किया भडालटू
मंडी के कलाकारों ने लूड्डी डालकर बटोरी वाहवाही
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के रिज मैदान पर आयोजित हिमाचल दिवस का राज्य स्तरीय समारोह हर जिले की संस्कृति से सराबोर रहा। मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा के सांस्कृतिक दलों ने समारोह में शानदार प्रस्तुतियां दीं।
हमीरपुरी गिद्दा में कलाकारों में ललारिया रंग दे वे रंग दे लाल दुपट्टा पर प्रस्तुति देकर वाहवाही बटोरी। चूड़ेश्वर लोक नृत्य सांस्कृतिक मंडल जालग राजगढ़ सिरमौर का भडालटू नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें कलाकारों ने भेड़ बकरी की पोशाक पहनकर भाले और दराट के साथ पारंपरिक नृत्य किया। रिज मैदान पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर कलाकारों की सराहना की। इसके अलावा मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा से आए सांस्कृतिक दलों ने पारंपरिक वेशभूषा तथा पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ प्रस्तुतियां देकर रंग जमाया। कांगड़ा लोक कला मंच धर्मशाला के कलाकारों ने झमाकड़ा, शुभम कला मंच हमीरपुर ने गिद्दा और घट्ट नृत्य की प्रस्तुति दी। मांडव्य कला मंच मंडी के कलाकारों ने लूड्डी डालकर वाहवाही बटोरी। हिमाचल दिवस के समारोह में सांस्कृतिक दलों के कलाकारों के साथ लोगों ने सेल्फियां भी लीं।