{"_id":"5cef810cbdec22078c3701e4","slug":"girls-training-in-joginder-nagar-for-army-bharti-in-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में जाने के लिए बेताब बेटियां मैदान में बहा रहीं पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में जाने के लिए बेताब बेटियां मैदान में बहा रहीं पसीना
Thu, 30 May 2019 12:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 30 May 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवतियां भी सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा करने का जज्बा रखती हैं। सितंबर माह में पहली बार महिलाओं के लिए सेना भर्ती होने जा रही है। इसकी तैयारियों के लिए युवतियों खूब पसीना बहा रही है। जोगिंद्रनगर के एथलेटिक्स सेंटर में मंडी और कुल्लू जिले से दर्जनों युवतियां ट्रेनिंग के लिए पहुंची हैं। ये मैदान में कड़ा अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन
खेल युवा सेवा विभाग के प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर युवतियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। भर्ती के लिए जल्द ही स्क्रीनिंग और ग्राउंड टेस्ट सेना के विभिन्न मुख्यालयों में होने जा रहे हैं। सितंबर माह में उत्तर भारत जोन की पहली महिला सेना भर्ती अंबाला में होने जा रही है। इस भर्ती में हरियाणा, पंजाब, जेएंडके, चंडीगढ़ और हिमाचल की महिलाओं के लिए भर्ती होगी।
विज्ञापन