फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Girls dominate CBSE Class 12 exams too

Shimla News: सीबीएसई की 12 वीं कक्षा की परीक्षा में भी बेटियाें का दबदबा

Wed, 13 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Girls dominate CBSE Class 12 exams too
शिमला शहर के होनहारों का परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, 99 फीसदी से अधिक अंक किए हैं हासिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिमला। सीबीएसई बोर्ड ने बुधवार को 12वीं कक्षा की परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। 12वीं की बोर्ड परीक्षा में भी बेटियों ने बाजी मारी है। शहर के ज्यादातर स्कूलों में बेटियों ने ही टॉप किया है। कई स्कूलों में टॉप तीन स्थानों पर छात्राओं ने हर कब्जा किया है। यही नहीं शिमला शहर के ही लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल ताराहॉल स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा अक्षिता ठाकुर ने 99.2 फीसदी अंक लेकर टॉप किया है। इसके अलावा अन्य स्कूलों में भी कई बच्चों ने 98 फीसदी तक अंक हासिल किए हैं। वहीं सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल ढली की कला संकाय की छात्रा सावी सेक्टू ने भी 99 फीसदी अंक हासिल किए हैं।



डीएवी टुटू स्कूल में रिया शर्मा ने किया टॉप
शिमला। सीबीएसई की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में डीएवी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल टुटू का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के 29 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। इसमें सभी पास हैं। स्कूल शिक्षक नोवल ठाकुर ने बताया कि 12वीं साइंस विषय में याचना शर्मा ने 91.4 फीसदी अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। भरत ने 87.6 प्रतिशत अंक लेकर वाणिज्य संकाय में टॉप किया। रिया शर्मा ने 94 प्रतिशत अंक लेकर कला संकाय में पहला स्थान प्राप्त किया। साइकोलॉजी में भूमिका कंवर ने 100 में से 100 अंक लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य जीवन ज्योति शर्मा ने सभी बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी है।
विज्ञापन





कॉन्वेंट स्कूल चेल्सी की सृष्टि रही प्रथम
शिमला। जीसस एंड मेरी कॉन्वेंट स्कूल चेल्सी की छात्राओं ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल का परीक्षा परिणाम 100 फीसदी रहा है। कला संकाय में सृष्टि वर्मा ने 98 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। अनाहिता शर्मा, रचेल धांटा, भानवी शर्मा और स्पंदन जमालटा ने 97 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरा और गौरी चांदला ने 96 फीसदी अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। एंजल चौहान ने वाणिज्य में 92 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। विज्ञान में अवनी चौहान ने 90 फीसदी अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है। स्कूल शिक्षिका अंकिता ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चैप्सली स्कूल में बेटियां बनी टॉपर
शिमला। चैप्सली स्कूल भराड़ी में भी बेटियों ने बाजी मारी है। प्रबंधन के अनुसार स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। स्कूल में अक्षिता शर्मा ने 97 फीसदी अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है। किंजल शर्मा ने 96 फीसदी अंक लेकर दूसरा और दीपिका मेहता ने 94 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल संस्थापक पी सिंह और प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों और सभी अध्यापकों को बधाई दी है।

सेक्रेड हार्ट स्कूल ढली में सावी प्रथम
शिमला। सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल ढली का परीक्षा परिणाम 100 फीसदी रहा है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार कला संकाय में सावी सेक्टू ने 99 फीसदी अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है। भव्यता रपटा ने 96.2 प्रतिशत के साथ दूसरा, किंजल शर्मा ने 96 फीसदी अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। साशिव सावंत ने 91.6 फीसदी अंक लेकर चौथा स्थान हासिल किया। नॉन मेडिकल में अभिनव जैन ने 93.8 प्रतिशत अंक लेकर पहला, हिमांशु वर्मा ने 92.2 फीसदी अंकों के साथ दूसरा और ध्रुव मेहता ने 90.6 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। मेडिकल में पलक महाजन 90 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। दानी रमदाईक ने 86.2 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रधानाचार्य सिस्टर ग्रेस ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी।

प्रेजिडेंसी स्कूल घणाहट्टी में अक्षिता टॉपर
शिमला। प्रेजिडेंसी स्कूल घणाहट्टी में अक्षिता ने 92.2 फीसदी अंक लेकर विज्ञान संकाय में पहला स्थान हासिल किया है। स्कूल प्रबंध निदेशक हिमाशु डोगरा ने कहा कि विद्यार्थियों ने अक्षिता ने अपने माता-पिता तथा शिक्षकों का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।


सेंट थाॅमस स्कूल में गौरी किया टॉप
शिमला। सेंट थाॅमस स्कूल में गौरी ने 94.6 फीसदी अंक लेकर कला संकाय और मन्नत शर्मा ने 90 प्रतिशत अंक लेकर विज्ञान संकाय में पहला स्थान हासिल किया है। स्कूल अध्यापक तरुण शर्मा ने कहा कि छात्राें की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से स्कूल का रिजल्ट शानदार रहा है।

केंद्रीय विद्यालय जतोग में शगुन रहीं प्रथम
शिमला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जतोग कैंट में विज्ञान संकाय में शगुन शर्मा ने 95.5 फीसदी अंक लेकर पहला, नितिन शर्मा ने 90.8 फीसदी अंक लेकर दूसरा और वैष्णवी ने 88.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वाणिज्य संकाय में मन्नत ठाकुर ने 96 प्रतिशत अंक लेकर पहला, प्रशांत रघुवंशी ने 91 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और अदिता गुप्ता ने 90.6 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रिंसिपल मोहित गुप्ता ने सभी बच्चों को बधाई दी।


डीएवी लक्कड़ बाजार का परिणाम सौ फीसदी
शिमला। डीएवी लक्कड़ बाजार स्कूल में कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय में 123 छात्रों ने परीक्षा दी थी। सभी छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रबंधन के अनुसार स्कूल के 21 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। 72 छात्रों ने 80 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। स्कूल में विज्ञान संकाय में शौर्य सिंह ने 95.6 फीसदी अंक हासिल किए हैं। सोमिल वासुदेवा ने कला संकाय में 95.4 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है। आरोही ने 94.8 अंक हासिल कर वाणिज्य संकाय में पहला स्थान हासिल किया है।


सेंट एडवर्ड स्कूल के पर्व प्रथम
शिमला। सेंट एडवर्ड स्कूल में पर्व शर्मा ने 95.2 अंक लेकर पहला, आदित्य सिंह ने 95 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और ब्लेस सिंह ने 94.2 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा कई छात्रों ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए हैं।

लोरेटो स्कूल की अक्षिता ठाकुर ने किया टॉप
शिमला। लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल ताराहॉल में 12वीं कक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। अक्षिता ठाकुर ने 99.2 लेकर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया है। श्रेयसी शर्मा ने 98.8 अंक लेकर दूसरा, आम्वी नेगी ने 97 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रांजलि दीवान ने 94.8 प्रतिशत, त्रिवेणी झाकटा ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कई अन्य छात्राओं ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। प्रधानाचार्या रितु शर्मा ने सभी छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम और समर्पण ही सफलता की कुंजी है। विद्यालय की सचिव अपोलिना ने भी सभी मेधावी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।



दयानंद पब्लिक स्कूल के मृदुल प्रथम रहे
शिमला। दयानंद पब्लिक स्कूल का सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा का वार्षिक परिणाम शानदार रहा है। स्कूल के 23 छात्रों ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक लिए हैं। स्कूल प्रबंधन के अनुसार स्कूल में वाणिज्य संकाय के मृदुल शर्मा ने 97.4 फीसदी अंक लेकर टॉप किया है। आर्यन शर्मा, रचित कुमार ने नॉन मेडिकल और शीतल वर्मा ने 97 फीसदी और शानवी वसू ने 96.2 प्रतिशत अंक लेकर कला संकाय में टॉप किया है। प्रधानाचार्य अनुपम ने कहा कि छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है।



केंद्रीय विद्यालय जाखू के मनीष और अक्षत प्रथम
शिमला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जाखू में विज्ञान संकाय में अक्षत शर्मा ने 89.4 फीसदी अंक लेकर पहला, आयुष भाटिया ने 88.2 अंक लेकर दूसरा और आंचल ने 84.6 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। मनीष ने कला संकाय में 96.8 प्रतिशत अंक लेकर पहला, पंकज ठाकुर ने 94.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और रिधि ठाकुर ने 94 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। वाणिज्य विभाग में शिवम रोका ने 88.8 प्रतिशत अंक लेकर पहला, औनिक सिंह ने 84.2 अंक लेकर दूसरा और रितिका कश्यप ने 79.4 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रधानाचार्य वीर चंद ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article