फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Girls clashed in college's class room, slapped with abusive speech

कॉलेज के क्लास रूम में भिड़ीं छात्राएं, एक-दूसरे पर जमकर बरसाए लात-घूंसे, वीडियो वायरल

Tue, 10 Sep 2019 06:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Sep 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
Girls clashed in college's class room, slapped with abusive speech
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के ऊना जिले के अंब कॉलेज के क्लास रूम में कमरे में दो युवतियां उलझ पड़ीं। पहले दोनों में तू-तू मैं-मैं हुई। इसके बाद दोनों ने मारपीट शुरू की दी। यही नहीं दोनों छात्राओं ने एक-दूसरे पर जमकर लात घूंसे बरसाए।

विज्ञापन


इसका उनके साथियों ने भी जमकर मजा लिया। किसी शरारती तत्व ने उनकी लड़ाई को स्मार्टफोन में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवतियों की लड़ाई की वायरल वीडियो का कई ने टिकटॉक वीडियो पर गाने चला दिए।
विज्ञापन


किसी ने फेसबुक तो किसी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर दिया। देखते ही देखते मामला पूरे दिन का सबसे गरमागरम टॉपिक बन गया। अंब कॉलेज में सोमवार को क्लास रूम दो युवतियों की किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई। बहस बढ़ने के बाद दोनों एक-दूसरे पर जोर आजमाइश करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कॉलेज प्रशासन ने ये कहा

Girls clashed in college's class room, slapped with abusive speech

इस बारे में कॉलेज प्रशासन तक मामला नहीं पहुंचा। क्योंकि दोनों युवतियों में से किसी ने भी इस बारे कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई। कयास लगाए जा रहे हैं कि वीडियो फर्स्ट ईयर की छात्राओं का है। जिस समय उनके बीच विवाद हुआ, कुछ साथियों ने बीच बचाव का भी प्रयास किया।

लेकिन दोनों के बीच धक्का मुक्की और हाथापाई होते देख उनके साथियों ने भी उनसे कन्नी काटना ही बेहतर समझा। इस संबंध में अंब कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमन शर्मा ने बताया कि उनके पास भी वायरल वीडियो पहुंचा है।

मंगलवार को कॉलेज में अवकाश होने के कारण सारे मामले की बुधवार को जांच की जाएगी। मामला कॉलेज के अनुशासन से जुड़ा है। जिन विद्यार्थियों ने स्मार्टफोन से वीडियो बनाकर वायरल किया है उनकी भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed