बीच सड़क पर युवती ने पुलिस को दी धमकी, कहा- हिम्मत है तो चालान करके दिखाओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में उस वक्त हंगामा हो गया जब बीच सड़क एक युवती ने चालान काट रही पुलिस को धमकी दे डाली। लड़की ने कहा ‘हिम्मत है तो चालान करके दिखाओ। मेरे पापा पंजाब पुलिस में डीएसपी हैं और मामा एमएलए।’ युवती की हरकत से हंगामा मच गया। देखते ही देखते लोग भी जमा हो गए। बाद में महिला पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस अब बाइक चालक युवक और पीछे बैठी युवती से पूछताछ कर रही है।
दरअसल ऊना में शुक्रवार को पुलिस द्वारा पटाखा बुलेट बाइक के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के दौरान पंजाब के एक युवक-युवती ने चालान कटने पर जमकर हंगामा बरपा दिया। 25 पुलिस जवानों की टीम इस अभियान के तहत सिविल ड्रेस में गश्त कर रही थी। ऊना में बुलेट पर सवार युवकों द्वारा पटाखे फोड़ने की लगातार शिकायतें आ रही थीं, जिस पर पुलिस ने यह विशेष अभियान शुरू किया है। हाल ही में पुलिस ने इस पर सैकड़ों बिगडै़ल वाहन चालकों के चालान भी काटे हैं।
जब शुक्रवार को ऊना पुलिस ने अंब-नंगल रोड पर पीरनिगाह मोड़ के समीप एक बुलेट बाइक सवारों को जांच के लिए रोका तो उनके पास बुलेट पर मोडिफाई साइलेंसर था। यही नहीं, बाइक सवार युवक के पास हेलमेट और दस्तावेज भी नहीं थे। पुलिस ने उक्त बाइक सवार का चालान काटना शुरू कर दिया। इतने में बाइक पर पीछे बैठी युवती ने पुलिस पर धौंस जमानी शुरू कर दी।
युवती ने पहले खुद को पंजाब में तैनात डीएसपी की बेटी कहा और फिर एमएलए की भांजी होने का दावा किया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ भी वहां पर उमड़नी शुरू हो गई। पुलिस पर रौब झाड़ती युवती की हरकतें देख पुलिस कर्मियों ने वीडियोग्राफी भी करनी शुरू कर दी। इस पर युवती और आग बबूला हो गई। बाद में महिला पुलिस को बुलाना पड़ा। एएसपी ऊना विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने युवक-युवती को ऊना सिटी चौकी तलब कर मामले की जांच की जा रही है।