फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   girl Student murder case: DGP Sanjay Kundu inspected the spot, discussed with the officials

छात्रा हत्याकांड: डीजीपी संजय कुंडू ने किया मौके का मुआयना, अधिकारियों से की चर्चा

Sat, 09 Apr 2022 10:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Apr 2022 10:50 PM IST
सार

अंब थाना में आयोजित पत्रकार वार्ता में डीजीपी ने कहा कि 15 वर्षीय बालिका की हत्या का मामला बहुत संगीन है। इसे लेकर वह चिंतित थे। वह नार्थ जोन डीजी मीटिंग के सिलसिले में व्यस्त थे। परंतु मामले की गंभीरता को देखते हुए वह शनिवार को अंब पहुंचे। 

विज्ञापन
girl Student murder case: DGP Sanjay Kundu inspected the spot, discussed with the officials
डीजीपी संजय कुंडू ने किया मौके का मुआयना। - फोटो : संवाद

विस्तार

डीजीपी संजय कुंडू ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब में 15 वर्षीय छात्रा हत्याकांड मामले में घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मृतक छात्रा के घर पहुंचकर वारदात के बारे में बारीकी से जाना। डीजीपी ने वारदात और उसके बाद हुई जांच के बारे में भी अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। इसके बाद डीजीपी ने आरोपी से भी पूछताछ की और उसके परिजनों से भी मिले। उन्होंने इस मामले को बेहद गंभीर मानते हुए जांच अधिकारियों को हर छोटे से छोटा साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए। इस दौरान डीआईजी नार्दन रेंज सुमेधा द्विवेदी भी उनके साथ थीं। इसके बाद अंब थाना में आयोजित पत्रकार वार्ता में डीजीपी ने कहा कि 15 वर्षीय बालिका की हत्या का मामला बहुत संगीन है। इसे लेकर वह चिंतित थे। वह नार्थ जोन डीजी मीटिंग के सिलसिले में व्यस्त थे।

विज्ञापन


परंतु मामले की गंभीरता को देखते हुए वह शनिवार को अंब पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जुर्म करने वालों के बारे में अकसर पाया जाता है कि वह पहले से किन्हीं वारदातों में संलिप्त होते हैं। इसलिए आरोपी की हिस्ट्री खंगालने के लिए एक टीम चंडीगढ़ भेजी जाएगी। जहां वह एक निजी बैंक में काम करता था। उन्होंने बताया कि वारदात में बालिका की मौत गले की नस कटने के बाद शॉक और हैमरेज से हुई। आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की साइंटिफिक और पेशेवराना तरीके से जांच की जा रही है। शुक्रवार को डीआईजी नार्दन रेंज सुमेधा द्विवेदी को भेजा था और अब वह स्वयं मौके पर आए हैं। मृतका के परिवार के प्रति उनकी पूरी संवेदना है। 
विज्ञापन


हिमाचल में जुर्म करने वाला बचेगा नहीं: डीजीपी
डीजीपी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जुर्म करने वाला कोई भी शख्स बचेगा नहीं। कहा कि पिछले कुछ समय से हिमाचल पुलिस ने क्राइम डिटेक्ट करने में अच्छी सफलताएं हासिल की हैं। मुजरिम कोई भी हो कानून से बच नहीं पाएगा। टाहलीवाल पटाखा फैक्ट्री कांड हो या जहरीली शराब कांड। दोनाें मामलों में पुलिस ने तत्परता दिखाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों में काम करने वालों की करवाएं वेरिफिकेशन 
डीजीपी संजय कुंडू ने लोगों से अनुरोध किया कि घरों में काम करने वालों की वेरिफिकेशन और हिस्ट्री जांचें। सही पाए जाने पर ही किसी को घर पर काम की अनुमति दें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि घुमंतू किस्म के लोगों की वेरिफिकेशन सुनिश्चित करें। इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों व नगर पंचायतों से अनुरोध किया कि इस प्रकार के लोगों के संबंध में पुलिस को सूचित करें और अपने क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने को प्राथमिकता दें।


गुनाह का कोई धर्म नहीं होता 
एक सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि गुनाह केवल गुनाह होता है। उसका कोई धर्म नहीं होता। मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग अच्छा काम करने वाले कर्मियों को हमेशा प्रोत्साहित करता आया है। ऐसे लोगों को भविष्य में भी सम्मानित किया जाएगा। वहीं डीआईजी सुमेधा द्विवेदी ने कहा कि अंब थाना टीम ने अच्छा काम किया है। 48 घंटे में पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। विभाग इसमें बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करेगा।  इस अवसर पर मौजूद नगर पंचायत अंब की अध्यक्ष इंदू बाला और समाजसेवी मनोज कौशिक ने आरोपी को कड़ी सजा दिलवाए जाने की मांग की। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर, डीएसपी अंब देवराज, थाना प्रभारी अंब आशीष पठानिया उनके साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed