फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   girl school at all district: virbhadra singh

बेटियों के लिए सीएम वीरभद्र ने की बड़ी घोषणा

Thu, 23 Apr 2015 06:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू Updated Thu, 23 Apr 2015 06:13 PM IST
विज्ञापन
girl school at all district: virbhadra singh

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा प्रदेश के हर जिले में आदर्श कन्या विद्यालय खोले जाएंगे। इन स्कूलों में छात्राओं को संस्कार युक्त शिक्षा के साथ छात्रावास की सुविधा मिलेगी। रोहड़ू में भी आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रोहड़ू में राज्य स्तरीय मेले के समापन समारोह में जन सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा सेब की फसल को मंडियों तक पहुंचाने की पूरी जिम्मेवारी उनकी है। बागवानों को सेब मंडियों तक पहुंचाने की कोई चिंता नहीं करनी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा ठियोग हाटकोटी सड़क निर्माण में देरी के लिए कंपनी व कुछ अधिकारियों की कमी रही है। अब सरकार ने तय कर दिया कि सड़क का निर्माण वर्ष 2016 तक किसी भी हालत में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विकास के नाम पर कभी राजनीति नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पर साधा निशाना

भाजपा ने प्रदेश को राजनीतिक लाभ के लिए बांटने की कोशिश की। कांग्रेस ने प्रदेश में हमेशा समान विकास किया है। उन्होंने कहा पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा ठियोग हाटकोटी सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा मिलने पर उछलकूद कर रहे हैं। प्रदेश में सरकार कांग्रेस की है।


इस सड़क को भी कांग्र्रेस ने राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की पहल की है। रोहड़ू शिमला मुख्यमार्ग को पहले कांग्रेस ने स्टेट हाईवे का दर्जा दिया। भाजपा ने इस सड़क का दर्जा घटा कर जिला स्तर पर लाया। वर्ष 2007 में फिर कांग्रेस ने इस सड़क को विश्व बैंक से डब्ल लेन सड़क की मंजूरी दिलवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed