फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   girl Raped on the pretext of marriage, making obscene video and making it viral, case registered

Una News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, केस दर्ज

Sat, 25 Nov 2023 06:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Nov 2023 06:33 PM IST
सार

उपमंडल बंगाणा के एक गांव की रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने व उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
girl Raped on the pretext of marriage, making obscene video and making it viral, case registered
दुष्कर्म का मामला दर्ज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा के एक गांव की रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने व उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस इस मामले के मुख्य आरोपी के साथ वीडियो वायरल करने वालों पर भी शिकंजा कसेगी। जानकारी के अनुसार युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि क्षेत्र के एक गांव के रहने वाला युवक उसके साथ स्कूल में पढ़ाई करता था। स्कूल में युवक ने दोस्ती की पेशकश की लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसके बाद युवक लगातार उससे दोस्ती करने की जिद करने लगा और ऐसा न करने पर अपनी नस काटने की धमकी दी। इससे युवती डर गई और युवक से दोस्ती कर ली। 

विज्ञापन


युवती ने आरोप लगाया है कि एक दिन युवक उसे ऊना शहर के एक होटल में ले गया और गलत हरकत की। लेकिन वह किसी तरह वहां से निकलकर घर आई। लड़की ने पुलिस को बताया कि इसके बाद युवक ने शादी की बातचीत करने के लिए उसे अपने घर बुलाया। लेकिन, उसके घर पर कोई नहीं था। युवती का आरोप है कि युवक ने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवक ने वीडियो भी बनाया। इसके बाद वीडियो को डिलीट करने के बहाने उसे ऊना के एक होटल बुलाया और दोबारा शारीरिक संबंध बनाए और शादी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि हाल ही में आरोपी युवक ने उसकी अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया, जोकि उसके किसी रिश्तेदार ने सोशल साइट पर देखा। जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में यह भी ट्रेस किया जाएगा कि वीडियो को किस-किस नंबर से शेयर किया गया है। सभी के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed