{"_id":"6ab139464bb06e287b0f889c","slug":"girl-injured-in-dog-attack-receives-11-stitches-public-outrage-erupts-sit-in-protest-held-outside-town-hall-shimla-news-c-19-sml1002-790143-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कुत्ते के हमले से घायल बच्ची को लगे 11 टांके \nलोगों का फूटा गुस्सा, टाउनहॉल के बाहर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कुत्ते के हमले से घायल बच्ची को लगे 11 टांके लोगों का फूटा गुस्सा, टाउनहॉल के बाहर धरना
विज्ञापन
आईजीएमसी में उपचाराधीन है बच्ची, दादा समेत समाजसेवियों ने दिया धरना
निगम ने हमलावर कुत्ते को पकड़ा, हाल जानने पहुंची उप महापौर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के शांकली में रविवार शाम लावारिस कुत्ते के हमले में लहूलुहान हुई मासूम बच्ची की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। बच्ची के हाथ, मुंह, पीठ और टांगों पर कुत्ते के नोचने से गहरे घाव हो गए हैं जिसमें 11 टांके लगाए गए हैं। नगर निगम ने हमलावर कुत्ते को पकड़ लिया। कुत्ते को टुटीकंडी डॉग शेल्टर भेजा है।
घर के गेट के पास खेल रही इस बच्ची को लावारिस कुत्ता घसीटते हुए ले गया था। 25 मीटर दूर इसे लोगों ने कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया था। इस घटना पर सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बच्ची के दादा समेत कई लोगों ने टाउनहॉल स्थित महापौर कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस घटना के लिए नगर निगम जिम्मेदार है। नगर निगम शिकायतों के बावजूद हमलावर कुत्तों को नहीं पकड़ रहा है। शहर में नसबंदी तक बंद है। धरने पर बैठे गदर फ्रंट के संयोजक रवि कुमार, मदद सेवा ट्रस्ट के संयोजक विकास थापटा ने कहा कि यह घटना केवल एक परिवार की पीड़ा नहीं है बल्कि शहर में सभी नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर सवाल है। शहर में पहले भी कुत्तों और बंदरों के हमलों की घटनाएं सामने आती रही हैं लेकिन नगर निगम और सरकार राहत नहीं दिला पाए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना के बाद सिर्फ आश्वासन देने से समस्या का समाधान नहीं होगा।
नगर निगम को संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर प्रभावी कदम उठाने चाहिए। धरने में शामिल हुए बच्चे के दादा के भाई करनैल सिंह ने भी लावारिस कुत्तों को हटाने की मांग की। उपमहापौर उमा कौशल ने धरने को खत्म करवाया। आश्वासन दिया कि अधिकारियों को जनता की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा है। बताया कि निगम ने हमलावर कुत्ते को भी पकड़ लिया है।
विज्ञापन
रोते हुए टाउनहॉल पहुंचे बच्ची के दादा
इससे पहले सोमवार सुबह बच्ची के दादा प्रताप सिंह टाउनहॉल पहुंचे। यहां महापौर नहीं थे। प्रताप सिंह उपमहापौर उमा कौशल से मिले और रोते हुए कहा कि उनकी पोती को कुत्ते ने बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। नगर निगम को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। शाम करीब 4:00 बजे उप महापौर उमा कौशल, कई पार्षद, कारोबारी, समाजसेवी भी आईजीएमसी पहुंचे और घायल बच्ची का हालचाल जाना। उपमहापौर उमा कौशल ने अस्पताल प्रिंसिपल सीता ठाकुर से बात की और बच्ची को निशुल्क उपचार देने के निर्देश दिए।