फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   girl education in himachali madrassa

गुड न्यूज! मदरसों में लड़कियों को भी मिलेगी शिक्षा

Tue, 28 Oct 2014 03:33 PM IST
Updated Tue, 28 Oct 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
girl education in himachali madrassa

मदरसों में अब लड़कों के साथ साथ लड़कियों की शिक्षा का भी इंतजाम होगा। परंपरागत शिक्षा के अलावा मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को मार्डन एजूकेशन भी दी जाएगी। धर्म की शिक्षा के प्रसार के लिए छोटे मकतब बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


अधिक से अधिक संख्या में मुस्लिम लड़के और लड़कियों को धर्म की शिक्षा देने के लिए मदरसों से जोड़ा जाएगा। अरबी के साथ साथ मदरसों में पढ़ने वालों को अब उर्दू की भी शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार को शिमला के बालूगंज स्थित मदरसे में आयोजित हिमाचल और चंडीगढ़ के मदरसों के सम्मेलन में यह अहम फैसले लिए गए। सम्मेलन की अध्यक्षता नालागढ़ के हजरत मौलाना अब्दुस सुबहान ने की जबकि संचालन मौलाना मुमताज अहमद कासमी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेवजह बदनाम हो रहे मदरसें

girl education in himachali madrassa

मौलाना कबीरुद्दीन फारान ने अपने संबोधन में कहा कि बाहरी ताकतें मदरसों को बेवजह बदनाम करने में जुटी है। मदरसों में तालिबानी तैयार करने का आरोप लगाया जाता है जो सरासर गलत है।

उन्होंने बताया कि जन्म से लेकर मौत तक मुस्लिम समुदाय की सभी रस्में अरबी में निभाई जाती हैं और अरबी की शिक्षा मदरसों में ही मिल सकती है। मदरसे तो एक रब को मानने और खुद को अल्लाह से जोड़ने की शिक्षा दी जाती है।

बालूगंज मदरसे के शिक्षक और प्रवक्ता मुबारक अली रशीदी के अलावा सिरमौर से मौलाना कबीरुद्दीन फारान, चंडीगढ़ से काजी शमशेर अली और मौलाना मुहम्मद इमरान, बिलासपुर से मौलाना अब्दुल वहीद, चंबा से मुहम्मद अशरफ मदनी और अब्दुल रहमान, कुल्लू से मौलाना नवाब हाशमी, पौंटा साहिब से आफिज अतिउल्लाह, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुंदरनगर से मौलाना नूर अहमद नदवी, बरठी से मौलाना जाहिर अहमद सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed