फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   girl died of electrocution

रेस्तरां में खाना खा रही युवती के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, मौके पर मौत

Thu, 21 Jul 2016 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना) Updated Thu, 21 Jul 2016 12:27 PM IST
विज्ञापन
girl died of electrocution

परिवार के साथ रेस्तरां में खाना खा रही युवती को क्या पता था कि वह सिर्फ चंद पलों की मेहमान है। पिता विद्यासागर और दो भाईयों का रो रोकर बुरा हाल है। मामला हिमाचल के ऊना जिले का है। भरवाईं मार्ग पर स्थित एक नामी रेस्तरां में वाटर कूलर में करंट आने के कारण एक सोलह वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब युवती परिवार के साथ खाना खाने के दौरान वाटर कूलर पर ठंडा पानी पीने गई।

विज्ञापन


इसी दौरान वह करंट लगने के कारण कूलर के साथ ही चिपक गई। युवती के छोटे भाई ने हादसा होते देखा। आनन-फानन में युवती दीप शिखा पुत्री विद्यासागर को निजी गाड़ी से सिविल अस्पताल अंब लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक मुकेरियां पंजाब से सूबेदार विद्यासागर अपने दो बेटों और एक बेटी तथा अन्य रिश्तेदारों के साथ चिंतपूर्णी माथा टेकने आए थे।
विज्ञापन


वापसी में वह मुबारिकपुर-भरवाईं मार्ग पर स्थित एक पिकनिक स्पॉट पर खाना खाने के लिए रुके। दीप शिखा ने सबसे पहले खाना खा लिया था। पानी खत्म होने पर वह स्वयं ठंडा पानी लेने के लिए वॉटर कूलर पर गई, जहां वह करंट से हादसे का शिकार हो गई। अंब
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर नवदीप जोशी ने बताया कि युवती को जब अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय ऊना भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पल भर में छिन गईं परिवार की खुशियां

girl died of electrocution

भाई आज मैं तुझे एक सरप्राइज दूंगी। दीप शिखा बहुत खुश थी। अपने छोटे भाई को वह कुछ सरप्राइज देने की बात कह रही थी। दसवीं की परीक्षा में 9.4 सीजीपीए अंक लेने पर उसने अपने पिता सूबेदार विद्यासागर को कहा कि मैंने इतने अच्छे नंबर लिए, लेकिन आपने कुछ लेकर नहीं दिया। इस पर पिता ने दीपशिखा को स्कूटी लेकर दी थी।

मुकेरियां से चिंतपूर्णी के लिए निकलते वक्त मां की तबीयत नासाज लगने पर उसने कहा कि मैं काम खुद ही करूंगी, आज का काम अकेले ही करना है। उसका कहा एक-एक लफ्ज परिवार को झकझोर रहा था। सोलह साल की दीप शिखा की जिंदगी और उसके परिवार की खुशियां रेस्तरां प्रबंधन की लापरवाही से छिन गईं।

जिस काबिल इकलौती बेटी को उन्होंने दो दिन पहले ही स्कूटी लेकर दी थी। आर्मी स्कूल में जमा एक कक्षा की मेडिकल की छात्रा, जिससे परिवार को बहुत उम्मीदें थीं, वो बुधवार दोपहर को सिविल अस्पताल अंब के एक बेड पर बेजान पड़ी थी। गुनाह सिर्फ इतना था

कि उसने परिवार के लोगों से पहले खाना खा लिया था और पानी खत्म होने पर ठंडा पानी लेने के लिए वाटर कूलर पर गई थी। जहां कथित रूप से करंट के कारण उसकी मौत हो गई। छोटे भाई मुकेश ने सबसे पहले उसे दुर्घटना का शिकार होते देखा, जिसके साथ उसने सरप्राइज देने का वादा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed