{"_id":"5f38ce778ebc3e3d19461183","slug":"girl-died-of-electric-current-while-switching-on-table-fan","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेबल फैन चालू करते करंट लगने से युवती की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेबल फैन चालू करते करंट लगने से युवती की मौत
Sun, 16 Aug 2020 05:25 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर(मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर(मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 16 Aug 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत बायला के हराबाग गांव में शनिवार को टेबल फैन से करंट लगने के कारण 15 वर्षीय किशोरी बुरी तरह से झुलस गई। घटना के बाद परिजन उसे सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल ले गए, जहां जांच के उपरांत चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नेहा (15) पुत्री पुन्नू राम निवासी हराबाग ने घर के टेबल पर रखे फैन का जैसे ही स्विच ऑन किया तो उसे जोर से करंट लगा। इससे वह बुरी तरह से झुलस गई। नेहा की चीखें सुन परिजन कमरे में पहुंचे तो उन्होंने गंभीर हालत में पाया। इस पर उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर ले गए। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी कमलकांत ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन