फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Girl attempts suicide by jumping into pabbar river

घर में हुई कहासुनी के बाद युवती ने उठाया खौफनाक कदम

Mon, 01 Aug 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू Updated Mon, 01 Aug 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
Girl attempts suicide by jumping into pabbar river

घर में हुई कहासुनी के कॉलेज की छात्रा ने खौफनाक कदम उठा लिया। मामला हिमाचल के शिमला जिले के रोहड़ू का है। सीमा कॉलेज की छात्रा पब्बर नदी में कूद गई। अंशु (19) पीजी कॉलेज सीमा में बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी।

विज्ञापन


मूलत: डोडरा क्वार की रहने वाली थी और रोहड़ू के सीमा में अपनी मौसी के घर में रह रही थी। रविवार को हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ रविवार को दिन भर छात्रा की तलाश की लेकिन इसका कहीं सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंशु की रविवार सुबह घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि अंशु घर से बाहर निकली और पब्बर की ओर दौड़ लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे रोकने के लिए पीछे से परिजन भी दौड़े लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। इससे पहले की परिजन अंशु को रोकते उसने नदी में छलांग लगी दी। छात्रा पानी के तेज बहाव में बह गई।

छात्रा की तलाश जारी, नहीं मिला शव

Girl attempts suicide by jumping into pabbar river

परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और छात्रा की तलाश शुरू की। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की अभियान में मदद की लेकिन छात्रा को ढूंढा नहीं जा सका। पुलिस के अनुसार सोमवार को भी छात्रा को ढूंढने का अभियान जारी रखा जाएगा।

इस दौरान पुलिस ने छात्रा की मौसी और अन्य परिजनों से भी पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर छात्रा से कहासुनी हो गई और गुस्से में छात्रा ने यह कदम उठा लिया। डीएसपी रोहड़ू कमल किशोर ने बताया कि छात्रा ने पब्बर नदी में छलांग लगाई है।

मामला घर में कहासुनी का बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस की टीम ने रविवार को छात्रा की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका है। सोमवार को भी तलाश जारी रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed