फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Girish was crowned Mr. and Tenzin was crowned Miss Zehra.

Shimla News: गिरिश मिस्टर और तेनजिन को मिला मिस जेहरा का खिताब

Sat, 29 Nov 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Girish was crowned Mr. and Tenzin was crowned Miss Zehra.
संजौली
विज्ञापन

में आयोजित कार्यक्रम में पाया सम्मान
रील मेकिंग प्रतियोगिता में वंशिका ने पाया पहला स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय महाविद्यालय संजौली की बॉटेनिकल सोसायटी की ओर से शनिवार को शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का विषय जेहरा रहा जिसका अर्थ है खिलना।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. भारती भागड़ा ने शिरकत की। इस अवसर पर मॉडलिंग, रील मेकिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। मॉडलिंग प्रतियोगिता में गिरिश ने मिस्टर जेहरा और तेनजिन ने मिस जेहरा का खिताब जीता। रील मेकिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने औषधीय पौधों की जानकारी प्रदान की। इसमें वंशिका ने पहला, नैंसी ने दूसरा और दिपांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में इनायत ने पहला, आयुष ने दूसरा और संजीवनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. भारती भागड़ा ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह कार्यक्रम बॉटेनिकल सोसायटी की अध्यक्षता प्रोफेसर दीप्ति गुप्ता, प्रोफेसर सुशील शर्मा और प्रोफेसर शिखा चंदेल के सहयोग से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article