फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Geyser, iPad, cooker and cash stolen by breaking the locks of two houses

Shimla News: दो घरों के ताले तोड़ गीजर, आईपैड, कुकर और नकदी पर हाथ साफ

Sun, 16 Apr 2023 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Geyser, iPad, cooker and cash stolen by breaking the locks of two houses
शिमला। राजधानी में चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। ताजा मामले में शातिर दो के घरों में सेंधमारी कर हजारों रुपये का समान चुरा ले गए। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। शहर में लगातार हो रहीं चोरी की वारदातों से लोग सहमे हुए हैं। इससे पहले भी चोरी की कई वारदातों को पुलिस अभी तक सुलझाने में कामयाब नहीं हुई है। ऐसे में दोबारा चोरी होने से पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे। पुलिस के मुताबिक उषा पत्नी सत्यव्रत कमला नेहरू अस्पताल के पास समर पैलेस में रहती हैं। 13 अप्रैल को घर पर कोई नहीं था। शातिरों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर रात के समय वारदात को अंजाम दिया। घर से 3 नल, गीजर से पाइप, एक एपल का आईपैड और एक स्टेनलेस स्टील प्रेशर कुकर भी गायब था। इसके अलावा चोर 10 हजार रुपये नकदी पर भी हाफ साफ कर गए। चोरी हुई सामान की कीमत करीब 75,000 हजार रुपये आंकी गई है। उधर, स्टोक लॉज में स्वर्गीय लक्ष्मण प्रसाद के घर से भी शातिर 17 स्टील ट्यूब, 4 गैस बर्नर, घर के डिजाइनर दरवाजे के कवर, एक छोटा गीजर, चांदी की एक तलवार के अलावा पीतल का सामान चोरी कर ले गए। हरि प्रिया ठाकुर ने इसकी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक शातिर खिड़की तोड़कर घर में घुसे थे।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद डॉ. किमी सूद ने बताया कि करीब 15 दिन पहले भी इसी मकान में चोरी हुई थी। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और घर अकेले न छोड़ने की अपील की है। फिलहाल, छोटा शिमला थाना पुलिस संबंधित क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि दोनों मामलों की तफ्तीश जारी है। संवाद
विज्ञापन

इन मामलों की भी हो रही जांच23 जनवरी को चोर बेनमोर वार्ड में उद्योगपति संजय रॉय के मकान में सेंधमारी कर करीब पांच लाख रुपये का कीमती सामान उड़ा ले गए थे। मार्च के शुरुआती हफ्ते में समिट्री गेट के समीप भी दिनदहाड़े एक भवन में चोरी हुई थी। महिला बच्चों को लाने स्कूल गई थी। वापस लौटी तो 1.50 लाख रुपये की कीमत के सोने के आभूषण चोरी हो चुके थे। 28 मार्च को समिट्री में महिला प्रोफेसर के घर से करीब चार से पांच लाख रुपये के सोने के आभूषण चोर उड़ा ले गए। इससे पहले, जाखू क्षेत्र में एक चिकित्सक और नवबहार क्षेत्र में भी घरों में वारदातें हुई हैं। पुलिस इन मामलों की भी जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को हिदायत, बाहर जा रहे हैं तो क्या करें
चोरी की बढ़ती वारदातों को रोकने के लिए शिमला पुलिस की टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। हिदायत दी है कि घर से बाहर जाने से पहले पड़ोसी एवं स्थानीय पुलिस को सूचित कर दें। एंटी थैफ्ट अलार्म घर में लगाएं। कीमती सामान को बैंक लॉकर में रखे। पुलिस के मुताबिक शातिर ज्यादातर उन सुनसान क्षेत्रों को निशान बनाते हैं, जो सीसीटीवी कैमरे की जद में न हों। शातिर पहले क्षेत्र की रेकी करते हैं और बाद में चोरियों की वारदात को अंजाम देते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed