{"_id":"fe14ee02ae73b6f470a2f42abfe0f58f","slug":"german-delegation-meets-mp-anurag-thakur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दूसरे के लिए बने हैं भारत और जर्मनी : अनुराग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दूसरे के लिए बने हैं भारत और जर्मनी : अनुराग
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 30 Oct 2014 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और जर्मनी कौशल विकास, स्वच्छ ऊर्जा, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और नदियों को स्वच्छ करने के क्षेत्रों में नई साझेदारी विकसित करने पर प्रतिबद्ध हो। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने जर्मनी से आये सांसदों एवं विधायकों के शिष्ट मंडल से दिल्ली में मुलाकात के दौरान कही।
विज्ञापन
जर्मन संसद सदस्य डा. गॉटफ्राइड लुडविग, बर्लिन विधानसभा के विधायक स्टीफन एवर्स, डैनी फ्रेमरक, स्टीफन लेंज़ और टिम क्त्रिस्स्टोफर ने आज भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाक़ात करी और भारत और जर्मनी के संबंधों पर चर्चा की। इस दौरान अनुराग ने कहा की जर्मनी ने भारत की नई सरकार के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
इससे द्विपक्षीय संबंध और विस्तारित गहरे हों। जर्मनी के शिष्टमंडल से बातचीत के दौरान कहा की लोकतांत्रिक मूल्यों से बंधे भारत और जर्मनी एक दूसरे के लिए बने हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश पूरक कौशलों और संसाधनों के कारण विनिर्माण और ढांचागत विकास में साझेदारी करने के जरिये औद्योगिक विकास की अगली पीढ़ी को ताकत दे सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सुझाया की कौशल विकास के क्षेत्र में जर्मनी की ताकत और अनुभव का लाभ उठाकर दोनों पक्ष भारतीय जरूरतों और कुशलानव संसाधनों की वैश्विक जरूरतों की पूर्ति के लिए भारतीय युवकों की एक ठोस प्रशिक्षण योजना विकसित करें।