फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   General transfers of class III-IV employees in Himachal will be banned again from this day.

Himachal News: हिमाचल में तृतीय-चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सामान्य तबादलों पर इस दिन से फिर लगेगी रोक

Mon, 30 Oct 2023 11:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 30 Oct 2023 11:45 AM IST
सार

 वर्तमान में संबंधित विभाग के मंत्रियों की मंजूरी से तबादला आदेश हो रहे हैं। 

विज्ञापन
General transfers of class III-IV employees in Himachal will be banned again from this day.
हिमाचल में तबादलों पर लगेगी रोक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सी और डी श्रेणी कर्मचारियों के 31 अक्तूबर तक ही सामान्य तबादले हो सकेंगे। 1 नवंबर से तबादलों पर फिर से प्रतिबंध लग जाएगा। मंत्री खुद भी तबादले संबंधित फैसले नहीं ले सकेंगे। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने 21 अक्तूबर को अधिसूचना जारी कर सामान्य तबादलों से 31 अक्तूबर तक रोक हटा दी थी।  इस बीच संबंधित विभाग के मंत्री की मंजूरी से तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के सामान्य तबादले किए जा रहे हैं। वर्तमान में संबंधित विभाग के मंत्रियों की मंजूरी से तबादला आदेश हो रहे हैं।

विज्ञापन


1 नवंबर से मंत्री विशेष परिस्थिति में होने वाले तबादलों के लिए मुख्यमंत्री की अनुमति लेने के लिए बाध्य होंगे। वर्तमान में तबादला आदेश जारी करते समय किसी भी अधिकारी के सामान्य कार्यकाल यानी तीन वर्ष पूरा होने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए भी एक स्टेशन पर कम से कम दो साल का कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारी का तबादला किया जा सकता है। विभागाध्यक्षों को यह भी ध्यान रखना पड़ रहा है कि किसी एक कैडर के तीन फीसदी से अधिक कर्मचारियों के तबादले न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed