फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   GC Negi New Commissioner of Municipal Corporation Shimla

वीरभद्र के करीबी जीसी नेगी नगर निगम के नए आयुक्त

Sat, 01 Apr 2017 11:19 PM IST
विश्वास भारद्वाज/अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 01 Apr 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
GC Negi New Commissioner of Municipal Corporation Shimla
नगर निगम कमिश्नर जीसी नेगी - फोटो : File Photo

नगर निगम चुनावों की अधिसूचना जारी होने से ठीक पहले सरकार ने नगर निगम आयुक्त को बदल दिया है। चुनाव से ठीक पहले किए गए इस फेरबदल को सरकार का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी एडीएम लॉ एंड आर्डर जीसी

विज्ञापन


नेगी को नगर निगम कमिश्नर का दायित्व सौंपा गया है। मई में होने वाले नगर निगम चुनावों के लिए इसी माह अधिसूचना जारी होने वाली है। सरकार के इस फैसले को निगम चुनावों से जोड़ कर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


ज्ञान सागर नेगी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विश्वसनीय अधिकारियों में गिने जाते हैं। एडीएम लॉ एंड आर्डर से पहले नेगी दो बार एसडीएम शिमला के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। शिमला में बतौर ज्वाइंट कमिश्नर ट्रांसपोर्ट भी नेगी ने सेवाएं दी हैं। किन्नौर की भावा
विज्ञापन
विज्ञापन


वैली से संबंध रखने वाले नेगी एडीएम लॉ एंड आर्डर से पहले एडीएम प्रोटोकॉल के पद पर भी रह चुके हैं। अक्तूबर 2016 में विश्वविद्यालय में हुए दंगों को नियंत्रित करने में बतौर एडीएम लॉ एंड आर्डर नेगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 

विधानसभा चुनावों से ठीक पहले हो रहे नगर निगम चुनावों को सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है। इस बार नगर निगम चुनावों में सरकार की साख पूरी तरह दाव पर है। पिछले चुनावों को छोड़ कर शिमला नगर निगम पर हमेशा कांग्रेस का कब्जा रहा है। बीजेपी का यहां कभी भी मेयर, डिप्टी मेयर नहीं बना। 

लेकिन इस बार परिस्थितियां भिन्न हैं। मौजूदा नगर निगम का कार्यकाल 5 जून को खत्म होने वाला है। चुनावों से पहले सरकार नगर निगम के वार्डों की संख्या 25 से बढ़ कर 34 कर चुकी है। इतना ही नहीं नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर न करवाने का भी फैसला लिया जा चुका है।

निगम की माली हालत सुधारने का श्रेय पंकज राय को
अब तक नगर निगम के आयुक्त रहे पंकज राय को निगम की माली हालत सुधारने का श्रेय जाता है। जिस समय पंकज राय ने निगम आयुक्त का पद संभाला था, कर्मियों को सैलरी देने के लिए हर महीने एफडी तोड़ी जाती थी। अब निगम के पास 70 से 80 करोड़ की एफडी है। 


अमृत मिशन में शहर के लिए 238 करोड़ लाने, स्वच्छता मिशन में शहर की रैंकिंग को 292 से 27 वें स्थान पर पहुंचाने, नगर निगम हेल्प लाइन 1916, स्वच्छता वाहन सेवा और निगम सुविधा केंद्र शुरू करने, पानी और टैक्स के बिल ऑनलाइन जमा करने की सुविधा देने, छोटा शिमला, संजौली और लिफ्ट कार पार्किंग शुरू करने का श्रेय पंकज राय को जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed