फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gave information about rights to women

Shimla News: महिलाओं को दी अधिकारों की जानकारी

Fri, 15 Mar 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Gave information about rights to women
शिमला। राजीव गांधी महाविद्यालय चौड़ा मैदान (कोटशेरा) में शुक्रवार को छात्राओं और महिला कर्मियों को उनके अधिकारों तथा यौन हिंसा से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई। कॉलेज के महिला कल्याण प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. गोपाल कृष्ण चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जिला न्यायवादी शीतल बंसल, वरिष्ठ शिक्षक डॉ. लक्ष्मी सिंह वर्मा, डॉ. अजीत ठाकुर, डॉ. दिनेश सिंह कंवर, डॉ. शालिनी और डॉ. राकेश शर्मा ने महिलाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि अपने अधिकारों के प्रति हमेशा जागरूक रहें। इस मौके पर सुमेश शर्मा, स्नेहा ठाकुर, अनामिका, रश्मि और अनिशा वर्मा को सम्मानित किया गया। महिला कल्याण प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. रूबी कपूर, डॉ. जितेंद्र, डॉ. सुमित गुप्ता, डॉ. शालिनी चौहान, डॉ. नीना, डॉ. कामिनी, डॉ. धनिषा, डॉ. पूनम किमटा चौहान, डॉ. पीएल वर्मा, डॉ. आस्था, डॉ. कामिनी शांडिल और डॉ. विभा मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article