फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gau sewa mission president Krishna Nand missing from nangal.

गौ सेवा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लापता, नहर किनारे मिली गाड़ी, चक्का जाम

Sat, 04 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना/नंगल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना/नंगल Updated Sat, 04 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Gau sewa mission president Krishna Nand missing from nangal.
गौ सेवा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संत स्वामी कृष्णानंद संदिग्ध हालत में लापता हो गए हैं। उनकी गाड़ी नंगल नहर के किनारे मिली है। - फोटो : अमर उजाला

गौ सेवा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संत स्वामी कृष्णानंद (भूरी वाले) संदिग्ध हालत में लापता हो गए हैं। उनकी गाड़ी नंगल नहर के किनारे मिली है। स्वामी कृष्णानंद के लापता होने की खबर मिलते ही उनके अनुयायियों ने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


गुस्साए अनुयायियों ने नंगल-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और स्वामी की हत्या की आशंका जताई। स्वामी कृष्णानंद की बोलेरो गाड़ी पीबी 32एस-1540 श्रीराम कुष्ठ आश्रम के निकट नंगल नहर के पास मिली है।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सुरिंद्रपाल के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अनुयायी सीआर मेहर की मानें तो स्वामी कृष्णानंद का बीती रात को धार्मिक कार्यक्रम चंदपुर (रुड़की) में था। इसके समापन के उपरांत वह अपने आश्रम बीनेवाल (ऊना) आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधी रात को लगभग एक बजे वह अकेले ही गाड़ी लेकर आश्रम से निकले। अपना मोबाइल भी यहीं छोड़ गए। उन्होंने बताया कि रात से गाड़ी नहर के पास खड़ी है। संदिग्ध अवस्था में गाड़ी खड़ी होने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी।

खुद गाड़ी लेकर निकले थे अध्यक्ष

Gau sewa mission president Krishna Nand missing from nangal.
माना जा रहा है कि वह खुद गाड़ी नहीं चलाते थे। रात को ऐसा क्या हुआ कि वह खुद गाड़ी लेकर आश्रम से निकले। - फोटो : अमर उजाला

कृष्णानंद लंबे समय से गौ सेवा समिति से जुड़े हुए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर गौ माता के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वह खुद गाड़ी नहीं चलाते थे। रात को ऐसा क्या हुआ कि वह खुद गाड़ी लेकर आश्रम से निकले। उधर, थाना प्रभारी नंगल इंस्पेक्टर सुरिंद्रपाल सिंह लिद्दड़ का कहना है कि स्वामी कृष्णानंद की गाड़ी नहर किनारे से मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

कृष्णानंद की जान के दुश्मन बने थे विरोधी : भगत
गौ सेवा मिशन पंजाब के चेयरमैन कीमती भगत ने कहा कि कृष्णानंद पूरे देश में गौ रक्षा की मुहिम के साथ प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में स्लॉटर हाउसों के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहे हैं। इस कारण विरोधी उनकी जान के दुश्मन बने थे। लगभग छह माह पूर्व प्रदेश के डीजीपी अरोड़ा को पत्र लिख कर स्वामी कृष्णानंद को सुरक्षा देने की मांग की गई थी।

गंभीरता से जांच करे पुलिस : मित्तल
पंजाब के उद्योग मंत्री और स्थानीय विधायक मदन मोहन मित्तल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी संत सिंह धालीवाल को मामले की जांच गंभीरता से करने के आदेश दिए हैं।

मामले की जांच गहनता से की जाएगी। यदि कोई दोषी पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।- संत सिंह धालीवाल, डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed