अब आधार कार्ड के बिना भी मिलेगी गैस सब्सिडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 नवंबर से जिला शिमला में संशोधित डीबीटीएल योजना शुरू हो जाएगी। रसोई गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लेने के लिए बाजार भाव चुकाना पड़ेगा। योजना से जुड़ने वाले उपभोक्ताओं के बैंक खाते में केंद्र सरकार सब्सिडी लौटाएगी। ऐसे में योजना से जुड़ने के लिए सिर्फ एक सप्ताह शेष है। योजना से जुड़ने वाले उपभोक्ताओं को अपनी संबंधित गैस एजेंसी में जाकर बैंक अकाउंट नंबर बताना होगा और आधारकार्ड की कापी जमा करनी होगी।
जानकारी के मुताबिक जिन लोगों ने आधारकार्ड नहीं बनवाया है, वह बैंक अकाउंट नंबर दे सकते हैं। आधार कार्ड नंबर देने के लिए सरकार ने जनवरी माह तक की मोहलत दी है। जिला शिमला के 2.10 लाख रसोई गैस उपभोक्ताओं को 15 नवंबर से गैस सिलेंडर खरीदने के लिए 987 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। संशोधित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर आफ एलपीजी योजना के लागू होने से केंद्र सरकार उपभोक्ताओं के बैंक खाते में सब्सिडी के 501 रुपये लौटाएगी।
नवंबर माह में 937 रुपये नॉन सब्सिडी गैस सिलेंडर का दाम तय हुआ है। जिला शिमला में होम डिलीवरी के 50 रुपये तय किए हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को 987 रुपये चुकाने पड़ेंगे। सब्सिडी कोटे के 12 गैस सिलेंडरों का प्रयोग कर चुके उपभोक्ताओं पर योजना लागू होने से बोझ पड़ेगा। इन उपभोक्ताओं के बैंक खाते में सरकार कोई राशि नहीं लौटाएगी।
महीने की पहली तारीख को तय होगा रेट
हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडरों के दाम तय होंगे। गैस सिलेंडरों के एलपीजी दाम को विश्व बाजार से लिंक करने के चलते ऐसा हुआ है। इससे जब भी विश्व बाजार में नेचुरल गैस के दाम ऊपर नीचे होंगे गैस सिलेंडरों की कीमत भी बदल जाएगी।
12 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी
अप्रैल 2014 से मार्च 2015 तक 12 रसोई गैस सिलेंडरों पर ही केंद्र सरकार सब्सिडी बैंक खातों में लौटाएगी। 13वां गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को पूरी राशि चुकानी होगी।
लिंक हैं जिले के 65 प्रतिशत उपभोक्ता
शिमला में 65 प्रतिशत एलपीजी उपभोक्ताओं की लिंकेज संबंधित वितरण गैस एजेंसी के पास हो चुकी है। करीब 55 फीसदी उपभोक्ताओं की लिंकेज बैंक में हुई है। वर्तमान में जिला शिमला में 2 लाख 10 हजार एलपीजी उपभोक्ता हैं।
डीसी दफ्तर के परिसर में बनेगा आधार
डीसी दफ्तर के परिसर में एडीएम लॉ एंड आर्डर के आफिस के पास आधारकार्ड काउंटर खोला है। सुबह दस से शाम पांच बजे तक यहां आधार कार्ड बनेंगे। आधार कार्ड काउंटर पर ही फार्म निशुल्क मिलेंगे।