{"_id":"3c295c2bdd15ca0e7432d634aca02ac8","slug":"gas-subsidy-delayed-upsets-customers","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिली सब्सिडी, चक्कर काट रहे बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिली सब्सिडी, चक्कर काट रहे बुजुर्ग
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 24 Mar 2014 04:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायरेक्ट ट्रांसफर बेनिफिट स्कीम के तहत पंजीकृत होने वाले संजौली निवासी बुजुर्ग रिंजन सिंह के बैंक खाते में फरवरी माह की सब्सिडी नहीं आई है। बुजुर्ग का कहना है कि एजेंसी, गैस कंपनी से लेकर बैंक प्रबंधन के वह कई बार चक्कर काट चुके हैं लेकिन कोई भी इस बारे में जवाब नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
रिंजन सिंह के अनुसार उन्होंने 18 फरवरी को दुर्गा गैस एजेंसी में गैस बुक करवाई थी। 25 फरवरी को उन्हें सिलेंडर मिला। 1200 रुपये देकर उन्होंने सिलेंडर खरीदा।
विज्ञापन
सब्सिडी के तौर पर गैस कंपनी ने 737 रुपये लौटाने थे लेकिन 24 मार्च तक बैंक खाते में सब्सिडी की राशि नहीं आई है। उधर, इंडियन ऑयल कंपनी के प्रबंधन का कहना है कि सभी उपभोक्ताओं को सब्सिडी लौटाई जा रही है। उपभोक्ता सभी दस्तावेज लेकर कसुम्पटी स्थित दफ्तर में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन