{"_id":"6963a52868bc930143074cd4","slug":"garbage-fees-to-be-submitted-shimla-news-c-19-sml1002-661120-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शहरवासियों को राहत, निगम की वेबसाइट पर ही होगे कूड़े के बिल जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शहरवासियों को राहत, निगम की वेबसाइट पर ही होगे कूड़े के बिल जमा
विज्ञापन
बिल में आ रही थीं गड़बड़ियां, सुधार में भी लग रहा था समय
शहर में 57283 घरेलू और 9733 कमर्शियल उपभोक्ता हर महीने जमा करते हैं बिल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उपभोक्ताओं का कूड़े का बिल नगर निगम की वेबसाइट पर ही जमा हो जाएगा। निगम कुछ समय पहले उपयोग पोर्टल पर शिफ्ट हुआ था। इस कारण बिल में काफी गड़बड़ियां पेश आ रही थीं जबकि लोगों को बिल भी नहीं मिल रहे थे। ऐसे में लोगों की शिकायतें निगम को मिल रही थी। अब नगर निगम ने इसमें सुधार किया है। लिहाजा अब शहर के उपभोक्ता पहले की तरह कूड़े के बिल निगम की वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं।
राजधानी में 57283 के करीब घरेलू और 9733 के करीब कमर्शियल उपभोक्ता हैं। इन्हें हर महीने निगम की ओर से तय की दरों के हिसाब से कूड़े का बिल भरना पड़ता है। पोर्टल में आ रही दिक्कतों के कारण कई उपभोक्ताओं का भुगतान लंबित हो गया था, लेकिन अब पुरानी व्यवस्था लागू होने के बाद बकाया बिल लोग आसानी से जमा कर सकेंगे। नगर निगम का कहना है कि ऑनलाइन भुगतान प्रणाली को आसान बनाया गया है जिससे भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या का लोगों को सामना न करना पड़े। निगम का कहना है कि इससे लोगों के समय की बचत होगी। वहीं बिल की अदायगी न होने के कारण कूड़े शुल्क का भार उन पर पड़ रहा था, वह भी अब खत्म हो जाएगा।
बता दें कि कई बार लोग कूड़े के शुल्क अदा न होने के कारण निगम के दफ्तरों के चक्कर काटते थे। ऐसे में यहां मौजूद कर्मियों की ओर से लोगों को आश्वासन देकर यहां से लौटाया जाता था, लेकिन अब समस्या के समाधान होने के बाद राहत मिलेगी।