कुल्लू में कार समेत गैरेज जलकर राख, लाखों का नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराहल घाटी की ग्राम पंचायत पूईद के गांव घराकड़ में गैरेज समेत ऑल्टो के-10 जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि गैरेज में रखा अन्य सामान भी जल गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।
दमकल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक गत शुक्रवार रात्रि करीब एक बजे खराहल घाटी के गांव घराकड़ में मास्टर चने राम के लकड़ी से निर्मित गैरेज में आग लगने से उनकी ऑल्टो कार और गैरेज जलकर राख हो गया।
गैरेज में रखा हुआ घास और अन्य सामान पूरी तरह से स्वाह हो गया। चने राम के पुत्र पूर्ण चंद ठाकुर ने बताया कि रात को जब लोगों ने उनको आग लगने की सूचना दी तो वह अफरा-तफरी में घर करीब 400 मीटर दूर बने गैरेज तक पहुंचे।
तब तक आग चारों तरफ भड़क चुकी थी। दमकल विभाग के कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग ने कार और गैरेज को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था। उन्होंने बताया कि घटना में उन्हें करीब चार लाख रुपये नुकसान हुआ है।
दमकल विभाग के प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि लकड़ी से बना मास्टर चनेराम का गैरेज और इसमें रखी कार जल गई है। वहीं, ग्राम पंचायत पूईद की प्रधान निर्मला देवी और उपप्रधान सर चंद, पूर्व पंच सुनू राम ठाकुर ने प्रभावित परिवार को आर्थिक मदद मुहैया करवाने का आग्रह किया है।