फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ganpati Mahotsav kicks off in the city with a procession.

Shimla News: शोभायात्रा के साथ शहर में गणपति महोत्सव का आगाज

Mon, 14 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Mahotsav kicks off in the city with a procession.
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजी पहाड़ों की रानी, मिडल बाजार में गणपति की 108 मूर्तियां कीं स्थापित
विज्ञापन

पगड़ी पहनकर शोभायात्रा में शामिल हुए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के मिडल बाजार स्थित नगर निगम परिसर में श्री सिद्धि विनायक सेवा मंडल ट्रस्ट शिमला की ओर से लगाए पंडाल में सोमवार को गणपति महोत्सव का आगाज हो गया।
महोत्सव के पहले दिन सीटीओ चौक से गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ दोपहर 12:45 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सुबह सबसे पहले गणपति पूजा की गई। इसके बाद भगवान गणेश की प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाया गया। एक बड़ी प्रतिमा को फूलों से सजी गाड़ी में विराजित किया गया। शोभायात्रा में सैकड़ों लोगों ने पीले पटके और पगड़ी पहनकर भाग लिया। वहीं महिलाओं ने गणेश की 108 छोटी-छोटी मूर्तियों को गोद में उठाकर शोभायात्रा में हिस्सा लिया। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों के साथ निकली शोभायात्रा डीसी ऑफिस से होते हुए लोअर बाजार पहुंची, जहां जगह-जगह कारोबारियों ने फूलों से गणपति बप्पा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा शेर-ए-पंजाब से होते हुए एमसी परिसर पहुंची। शोभायात्रा के बाद पंडाल में भगवान गणेश की मूर्तियों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद पंडाल में बप्पा की 108 मूर्तियों की स्थापना की गई।
विज्ञापन


मूर्ति स्थापना के बाद भक्तों को भंडारा परोसा गया। शाम चार बजे से रात आठ बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता संजय सूद, शिमला शहरी कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, ट्रस्ट के सदस्य राजकुमार अग्रवाल, पार्षद उमंग बंगा सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



गंज बाजार में स्थापित हुई गणपति की प्रतिमा
शिमला। शहर के गंज बाजार में गणपति सेवा मंडल की ओर से 16वें गणेश महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को हुआ। उत्सव का शुभारंभ सुबह 11 बजे पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई। दोपहर बाद श्रद्धालुओं को भंडारा परोसा गया। पंडाल में दोपहर चार बजे से शाम सात बजे तक कीर्तन मंडलियों की ओर से भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान रामनाम संकीर्तन मंडल, न्यू शिमला की ओर से सुंदरकांड पाठ भी किया गया। गणपति सेवा मंडल के प्रधान दीपक सूद ने बताया कि 25 सितंबर तक रोजाना भंडारे और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा संजौली और समरहिल सहित अन्य क्षेत्रों में भी भगवान गणपति की मूर्तियां स्थापित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article