{"_id":"65391f43a41147749700b821","slug":"gang-rape-of-haryana-girl-in-barotiwala-case-registered-against-four-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: बरोटीवाला में हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: बरोटीवाला में हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चार के खिलाफ केस दर्ज
Wed, 25 Oct 2023 07:30 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 25 Oct 2023 07:30 PM IST
सार
औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में एक उद्योग में कार्यरत हरियाणा की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में एक उद्योग में कार्यरत हरियाणा की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के साथी कामगार ने अपने तीन दोस्तों के साथ वारदात को अंजाम दिया है। युवती ने इसकी शिकायत पंचकूला में की है।
विज्ञापन
पंचकूला से इस मामले को जांच के लिए बद्दी पुलिस को दिया है। पीड़ित युवती की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार 2 अक्तूबर को वह उद्योग से बाहर ढाबे पर खाना-खाने के लिए जा रही थी। इसी दौरान कंपनी में कार्यरत युवक उसे मिला।
विज्ञापन
जो उसे अपने कमरे में खाना खिलाने ले गया। इस दौरान आरोपी युवक ने दुराचार किया। इसी दौरान कमरे में तीन और युवक थे। उन्होंने भी इसके साथ दुराचार किया। उधर, डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पंचकूला के केस के आधार पर बद्दी पुलिस ने गैंग रेप का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित के कोर्ट में बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन