Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ganesh Festival: 108 idols will be installed in Middle Bazaar

गणेश महोत्सव : मिडिल बाजार में स्थापित होंगी 108 मूर्तियां

Mon, 25 Aug 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Festival: 108 idols will be installed in Middle Bazaar
तारघर से एमसी कांप्लेक्स तक निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, गंज बाजार में 27 को होगी मूर्ति स्थापित
विज्ञापन

हर रोज श्रद्धालुओं को परोसा जाएगा भंडारा

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर में गणेश उत्सव पर 108 मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। विशाल शोभा यात्रा के साथ मंगलवार को महोत्सव का आगाज होगा। इसके बाद शहर में 10 दिन तक गणेश महोत्सव की धूम रहेगी।

गणेश उत्सव पर मंगलवार दोपहर बारह बजे तारघर से नाज तक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद मालरोड होते हुए एमसी कांप्लेक्स मिडल बाजार में 108 मूर्तियां स्थापित होंगी। मिडिल और गंज बाजार में मूर्ति स्थापना के लिए पंडाल तैयार हो गए हैं। इन्हें बाहरी राज्यों से आए कारीगरों द्वारा आकर्षक ढंग से तैयार किया है। इसके साथ घरों में मूर्ति स्थापित करने के लिए लोग बाजारों से गणेश मूर्तियों की खरीददारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


श्री सिद्धि विनायक सेवा मंडल ट्रस्ट शिमला की ओर से मंगलवार को नाज चौक से एमसी परिसर तक बैंड-बाजे के साथ गणपति की मूर्ति उठाकर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर मधुर भजन संध्या प्रतिदिन शाम 4 से 8 बजे तक आयोजित की जाएगी। गंज बाजार में गणपति सेवा मंडल की ओर से गणेश महोत्सव मनाया जाएगा। यहां पर शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे मूर्ति की स्थापना होगी। इसके बाद कीर्तन मंडलियों की प्रस्तुतियां होंगी। दोनों जगहों पर प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिडिल बाजार में 10 दिन का कार्यक्रम
26 अगस्त को मूर्ति स्थापना होने के बाद शाम 4:00 से आठ बजे तक राजेंद्र काली एवं पार्टी प्रस्तुति देगी। 27 को कन्हैया रसिक मंडल टुटू, अभिषेक तिवारी नोयडा, 28 अगस्त को स्वामी सत्यनारायण व्रत कथा और अभिषेक तिवारी नोयडा प्रस्तुति देंगे। 29 अगस्त को सखी संकीर्तन गुप्ता परिवार करवाएगा और आदि शक्ति ग्रुप सुंदरनगर भजन पेश करेंगे। 30 अगस्त को डेरा बाबा रुद्रानंद सेवक मंडल, डिवाइन म्यूजिक ग्रुप चंडीगढ़, 31 अगस्त को भजन मंडली कसुम्पटी, निशा दीक्षित एवं पार्टी शिमला, 1 सितंबर को दोपहर श्री बाबा बालक नाथ स्नेह एवं पार्टी कैथू, संकट मोचन जाखू मंडली, 2 सितंबर को सुंदर कांड मंडली मशोबरा, कैलाश म्यूजिकल ग्रुप सुंदरनगर, 3 सितंबर को ज्योति निशा एवं पार्टी कैथू, विनोद शर्मा एवं पार्टी वृंदावन वाले प्रस्तुति देंगे। 4 सितंबर को राधा-कृष्ण प्रेम मंडी सुरक्षा, विनोद शर्मा एवं पार्टी वृंदावन वाले, 5 सितंबर को राधा-कृष्ण ग्रुप चक्कर, विनोद शर्मा एवं पार्टी वृंदावन वाले की ओर से कीर्तन किया जाएगा। 6 सितंबर को हवन होगा और इसके बाद विसर्जन के लिए सुन्नी के लिए प्रस्थान होगा।


गणेश चतुर्थी के लिए शुभ मुहूर्त
गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 26 अगस्त को दोपहर 1: 54 बजे से होगी। इसका समापन 27 अगस्त को दोपहर 3:44 बजे पर होगा। उदया तिथि होने से गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त से शुरू होगा और इसी दिन गणेश स्थापना की जाएगी। गणेश स्थापना का सबसे शुभ समय मध्याह्न होता है, क्योंकि माना जाता है कि इसी समय भगवान गणेश का जन्म हुआ था। 27 अगस्त को मध्याह्न काल में गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:05 से दोपहर 1:40 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article