{"_id":"6a1846ab2d4e9772ea022254","slug":"gaiety-will-resonate-with-the-spirit-of-art-cultural-festival-begins-today-shimla-news-c-19-sml1002-728932-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: गेयटी में गूंजेगी कला की महफिल\r\nआज शुरू होगा सांस्कृतिक महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: गेयटी में गूंजेगी कला की महफिल आज शुरू होगा सांस्कृतिक महोत्सव
विज्ञापन
दो दिन तक देश के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां
शास्त्रीय, लोक और आधुनिक कला की झलक देखने को मिलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में 29 और 30 मई को अखिल भारतीय रंग तरंग राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राजभाषा एवं संस्कृति विभाग तथा छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक समन्वय से आयोजित इस महोत्सव में देशभर के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
महोत्सव में नृत्य, गायन और वादन की विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी जिनमें शास्त्रीय, लोक और आधुनिक कला की रंगारंग प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कार्यक्रम का आयोजन गीता आर्ट्स, एक्ट एंड डांस एसोसिएशन (गाना) और रवींद्र निकेतन कालीबाड़ी द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य कर एवं आबकारी विभाग की सहायक आयुक्त पूनम ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। इसमें हिमाचल प्रदेश भाषा एवं संस्कृति विभाग और कला साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ (कवच) का विशेष सहयोग प्राप्त है। महोत्सव आयोजक पीपी बिस्वास ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इच्छुक प्रतिभागी एवं कला प्रेमी अधिक जानकारी के लिए पीपी बिस्वास से 94063-81965 व 79879-65350 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने देशभर के कलाकारों, साहित्यकारों, संगीत प्रेमियों एवं सांस्कृतिक संस्थाओं से इस राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।