{"_id":"64d0dbc2f7bcf3902f025257","slug":"gaggal-to-delhi-flight-ticket-in-four-thousand-rupees-only-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dharamshala News: टैक्सी से भी सस्ता गगल से दिल्ली का हवाई सफर, चार हजार रुपये किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharamshala News: टैक्सी से भी सस्ता गगल से दिल्ली का हवाई सफर, चार हजार रुपये किराया
Tue, 08 Aug 2023 10:23 AM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 08 Aug 2023 10:23 AM IST
सार
दिल्ली जाने के लिए हवाई जहाज के डेढ़ घंटे के सफर के लिए किराया चार हजार रुपये से शुरू हो रहा है। वहीं धर्मशाला से अगर दिल्ली जाने के लिए किसी टैक्सी को हायर करें तो उसके लिए 13 से 17 हजार रुपये अलग-अलग सीट वाली टैक्सियों के लिए चुकाने होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्यटन के ऑफ सीजन में हवाई जहाज से दिल्ली के लिए सफर टैक्सी से भी सस्ता पड़ रहा है। टैक्सी के माध्यम से धर्मशाला से दिल्ली जाने के लिए 13 से 17 हजार रुपये में जहां टैक्सी हायर हो रही है, तो वहीं गगल से हवाई जहाज का किराया चार हजार रुपये से शुरू हो रहा है। दूसरी ओर हवाई जहाज के माध्यम से जहां डेढ़ घंटे में दिल्ली पहुंचा जा सकता है, वहीं टैक्सी के माध्यम से सात से आठ घंटे लगते हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जुलाई में हिमाचल प्रदेश में आई भयंकर बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं के बाद कम संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। इसके चलते गगल एयरपोर्ट पर आने वाली हवाई उड़ानों में भी कटौती हुई है। हवाई उड़ानों में कटौती के साथ ही हवाई किराये में भी भारी कमी आई है। यह किराया अब इतना रह गया है कि किसी व्यक्ति को टैक्सी का किराया भी हवाई जहाज की अपेक्षा भारी पड़ेगा।
विज्ञापन
दिल्ली जाने के लिए हवाई जहाज के डेढ़ घंटे के सफर के लिए किराया चार हजार रुपये से शुरू हो रहा है। वहीं धर्मशाला से अगर दिल्ली जाने के लिए किसी टैक्सी को हायर करें तो उसके लिए 13 से 17 हजार रुपये अलग-अलग सीट वाली टैक्सियों के लिए चुकाने होंगे। बहरहाल पर्यटन के ऑफ सीजन में हवाई किराया टैक्सियों के किराये से भी कहीं सस्ता है।
विज्ञापन
धर्मशाला से दिल्ली तक टैक्सी हायर करने के लिए चार सीटर टैक्सी का किराया 13 हजार रुपये से शुरू हो रहा है, जबकि सात सीटर टैक्सी का किराया 17 हजार रुपये तक लिया जाता है। - वरुण ठाकुर, प्रधान, टैक्सी यूनियन धर्मशाला।