फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Gagal air fare from Delhi reaches Rs 23,500, ticket for Chennai-Punjab IPL match day five times more expensive

Himachal: दिल्ली से गगल का हवाई किराया 23,500 पहुंचा, चेन्नई-पंजाब आईपीएल मैच के दिन का टिकट पांच गुना महंगा

Fri, 19 Apr 2024 10:55 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Apr 2024 10:55 AM IST
सार

 धर्मशाला में 5 मई को आईपीएल मैच खेलने आ रहे महेंद्र सिंह धोनी को करीब से देखने के दीवाने क्रिकेट प्रेमियों ने हवाई किराये को आसमान पर पहुंचा दिया है।

विज्ञापन
Gagal air fare from Delhi reaches Rs 23,500, ticket for Chennai-Punjab IPL match day five times more expensive
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम धर्मशाला में 5 मई को आईपीएल मैच खेलने आ रहे महेंद्र सिंह धोनी को करीब से देखने के दीवाने क्रिकेट प्रेमियों ने हवाई किराये को आसमान पर पहुंचा दिया है। दिल्ली से गगल (धर्मशाला) का हवाई किराया 4,500 रुपये है, लेकिन पंजाब-चेन्नई के बीच होने वाले इस मैच के दिन का अधिकतम किराया पांच गुना बढ़कर 25,500 रुपये पहुंच गया है। वहीं, न्यूनतम किराया 12,000 रुपये है। अभी चेन्नई और पंजाब के मुकाबले के लिए 18 दिन शेष बचे हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि किराये में और बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन


पंजाब और आरसीबी के बीच 9 मई को होने वाले मैच को देखने आने वाले क्रिकेट प्रेमियों को दिल्ली से धर्मशाला पहुंचने के लिए 6,500 से 12,000 हजार रुपये खर्च करने होंगे। धर्मशाला में पांच मई को किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल का मैच दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। मैच देखने के लिए बाहरी राज्यों से धोनी के प्रशंसकों के बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। इसे धोनी की दीवानगी ही कहेंगे कि पांच मई को दिल्ली से धर्मशाला का हवाई किराया मैच से पहले ही 12 हजार से शुरू होकर साढ़े 23 हजार रुपये दर्ज किया जा रहा है। 
विज्ञापन


मैच के दिन दिल्ली से धर्मशाला के लिए पांच उड़ानें दर्शाई जा रही हैं। इनमें एक इंडिगो, एक एलायंस एयर और तीन उड़ानें विमानन कंपनी स्पाइस जेट की हैं। दिल्ली से धर्मशाला का किराया 4,500 रुपये है, लेकिन मैच वाले दिन हवाई यात्रा का शुरुआती किराया ही 11,965 रुपये बताया जा रहा है। धर्मशाला पहुंचने वाली दोपहर की फ्लाइट का किराया 23,409 रुपये दर्शाया जा रहा है। अभी मैच के लिए 18 के करीब दिन शेष हैं। मैच की तिथि नजदीक आते-आते किराया और बढ़ सकता है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई किराया मांग के अनुसार घटता और बढ़ता है। अगर मांग अधिक होगी तो किराया बढ़ेगा और अगर मांग कम होगी तो किराया कम रहेगा। -धीरेंद्र सिंह, निदेशक गगल एयरपोर्ट 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed