G20 Summit: धर्मशाला में तुर्किये-इंडोनेशिया के प्रतिनिधियों को भाया गिलोय मखाणा आचार
जी-20 सम्मेलन के दौरान होटल रेडिसन ब्लू में हिमाचली उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय एनजीओ की ओर से स्टाल लगाए गए हैं। इसी बीच नगरोटा बगवां की आसरा फाउंडेशन की ओर से भी गिलोय से तैयार खाद्य उत्पादों की प्रदर्शनी का स्टाल लगाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जी-20 सम्मेलन के लिए धर्मशाला पहुंचे तुर्किये और इंडोनेशिया के प्रतिनिधियों को गिलोय से बनाए खाद्य उत्पाद खूब भाये। इन खाद्य उत्पादों को चखने के बाद उन्होंने इनके दो-दो पैकेट भी खरीद लिए। जानकारी के अनुसार जी-20 सम्मेलन के दौरान होटल रेडिसन ब्लू में हिमाचली उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय एनजीओ की ओर से स्टाल लगाए गए हैं। इसी बीच नगरोटा बगवां की आसरा फाउंडेशन की ओर से भी गिलोय से तैयार खाद्य उत्पादों की प्रदर्शनी का स्टाल लगाया गया है। हालांकि अभी तक इन खाद्य उत्पादों का विधिवत रूप से शुभारंभ नहीं हुआ है, लेकिन ये खाद्य उत्पाद विदेशी मेहमानों को इतने पसंद आए कि वे इन खाद्य उत्पादों को खरीद रहे हैं। आसरा फाउंडेशन की अध्यक्ष नितिका सिंह ने बताया कि जी-20 सम्मेलन में उन्होंने गिलोय से बने खाद्य उत्पादों का स्टाल लगाया गया था।
इस दौरान तुकिये और इंडोनेशिया सहित अन्य देशों से आए प्रतिनिधियों ने उनके उत्पादों को खरीदा है। उन्होंने बताया कि विदेशी मेहमानों ने इस दौरान गिलोय मखाना आचार और गिलोय ऐलु चटनी खरीदी। उन्होंने बताया कि इन खाद्य उत्पादों को खरीदने से पहले उन्होंने पहले इनका स्वाद चखा। स्वाद अच्छा लगने के बाद उन्होंने स्टाल से दो-दो बोतलें पैकिंग की खरीदी हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अन्य देशों के प्रतिनिधियों ने भी उनके उत्पादों की खरीद की है। जी-20 सम्मेलन के दौरान उनकी 10 से 15 के करीब बोतलें बिकी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था की ओर से तैयार किए गए इन खाद्य उत्पादों को सीएसआईआर पालमपुर की ओर से पूरी टेस्टिंग के बाद अप्रूवल दी गई है।