Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Funworld activities will start in the building being built in the Ridge.

Shimla News: रिज में बन रहे भवन में शुरू होंगी फनवर्ल्ड गतिविधियां

Fri, 26 Apr 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Funworld activities will start in the building being built in the Ridge.
सरकार ने नगर निगम से मांगा प्रस्ताव
विज्ञापन

बच्चों के लिए मनोरंजक गतिविधियां चलाने की है योजना
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। धंसते रिज मैदान को बचाने के लिए बन रहा तीन मंजिला भवन अब पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। सरकार ने इस बारे में नगर निगम को प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।
यहां फनवर्ल्ड की तर्ज पर पर्यटन को बढ़ाने वाली गतिविधियां चलाने की तैयारी है। अभी ऐतिहासिक रिज मैदान पर सैलानियों के घूमने के अलावा कोई भी मनोरंजक स्थान नहीं है। बच्चों के साथ छुट्टियां मनाने शिमला आने वाले सैलानी कुछ देर शिमला में घूमने के बाद जाखू या कुफरी की ओर रवाना होते हैं। इन स्थानों पर कई मनोरंजक और साहसिक गतिविधियां करवाई जा रही हैं जिनकी ओर सैलानी आकर्षित हो रहे हैं। अब योजना है कि इस भवन में बच्चों के मनोरंजन और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कुछ गतिविधियां करवाई जाएं ताकि यहां घूमने वाले सैलानियों के लिए रिज पर ही अच्छा मनोरंजन का विकल्प मिल जाए। इससे पर्यटन को बढ़ावा तो मिलेगा ही, साथ ही कमाई भी होगी। आने वाले दिनों में इस योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। पहले पास किए गए नक्शे के अनुसार यह भवन नॉन हैबिटेबल ढांचा बताया है। लेकिन अब कोर एरिया में निर्माण पर लगी बंदिशें हटने के बाद इसका इस्तेमाल पर्यटन को बढ़ावा देने वाले केंद्र के तौर पर करने की योजना है। इसी के अनुसार अब इसे विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन




मौके पर पहुंचे एमडी, जून तक पूरा होगा काम
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के प्रबंध निदेशक एवं शहरी विकास विभाग के निदेशक गोपाल चंद की अगुवाई में शुक्रवार को अधिकारियों की टीम ने मौके का जायजा लिया। निदेशक ने लोक निर्माण विभाग को जल्द रिज का काम पूरा करने के निर्देश दिए। धंसते रिज को बचाने के लिए अभी 67 करोड़ रुपये की लागत से तीन मंजिला भवन बन रहा है। विभाग ने बताया कि ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। अब मई में भवन के ऊपर अंतिम स्लैब डाला जाएगा। यह रिज की सतह के बराबर होगा। जून में रिज के ऊपर टारिंग का काम भी हो जाएगा। इससे रिज की चौड़ाई बढ़ेगी और इसके धंसने का खतरा भी खत्म होगा। भवन के अंदर का काम बाद में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन कार्यों का भी लिया जायजा
प्रबंध निदेशक की अगुवाई में स्मार्ट सिटी की टीम ने विकासनगर लिफ्ट, एसडीए पार्किंग, विकासनगर पार्किंग, छोटा शिमला वॉकवे, आईजीएमसी लिफ्ट, ढली में बन रहे बस स्टैंड के निर्माण कार्य का जायजा भी लिया। अधिकारियों ने कहा कि जून तक पार्किंग, लिफ्ट, वॉकवे जैसे ज्यादातर काम पूरे हो जाएंगे। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article