{"_id":"6b0035a860d0451e390d6d0d","slug":"funicular-trolley-to-run-up-to-the-ridge-before-the-new-year-fare-to-be-decided-soon-shimla-news-c-19-sml1002-822935-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नए साल से पहले रिज तक दौड़ेगी फ्यूनिक्युलर ट्रॉली, जल्द तय होगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नए साल से पहले रिज तक दौड़ेगी फ्यूनिक्युलर ट्रॉली, जल्द तय होगा किराया
विज्ञापन
महापौर सुरेंद्र चौहान ने लिया निर्माण कार्य का जायजा, 30 नवंबर तक पूरे होंगे सभी ट्रायल, लक्कड़ बाजार से रिज तक का सफर होगा आसान
बुजुर्गों, बच्चों और पर्यटकों को जल्द मिलेगी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में नए साल से पहले लक्कड़ बाजार से रिज मैदान तक फ्यूनिक्युलर ट्रॉली सेवा शुरू हो जाएगी। नगर निगम जल्द ही इस ट्रॉली में सफर का किराया भी तय करेगा। इसके लिए रोपवे कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई जाएगी।
महापौर सुरेंद्र चौहान ने शुक्रवार को निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। करीब 15.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही इस परियोजना के शुरू होने से लक्कड़ बाजार से रिज मैदान तक का सफर आसान हो जाएगा। लोग चंद मिनटों में इस दूरी को तय कर सकेंगे। इससे बुजुर्गों, बच्चों और पर्यटकों को चढ़ाई वाले रास्ते पर चलने की परेशानी से राहत मिलेगी। करीब 58 मीटर लंबे ट्रैक पर एक बार में 20 से 25 यात्री सफर कर सकेंगे। ट्रॉली और स्टेशन से जुड़े तकनीकी कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। ट्रॉली में पारदर्शी शीट लगाई जाएगी, जिससे पर्यटक सफर के दौरान शिमला की वादियों का नजारा देख सकेंगे। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि 30 नवंबर तक सभी ट्रायल पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद दिसंबर में इसे आम जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
20 से 30 रुपये तक हो सकता है किराया
परियोजना शुरू होने से पहले नगर निगम ट्रॉली में सफर का किराया निर्धारित करेगा। ट्रॉली और लिफ्ट दोनों का किराया 20 से 30 रुपये के बीच तय होने की संभावना है। इसके लिए जल्द प्रक्रिया शुरू की जाएगी। किराया निर्धारित होने के बाद यात्रियों को टिकट के आधार पर सफर की सुविधा मिलेगी। महापौर सुरेंद्र चौहान ने अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इस परियोजना से शिमला में पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों की आवाजाही भी आसान होगी।