फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Funeral of assistant town planner shail bala shot dead in kasauli

आंसुओं और आक्रोश के साथ शैल बाला का अंतिम संस्कार

Thu, 03 May 2018 12:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सरकाघाट/बलद्वाड़ा(मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, सरकाघाट/बलद्वाड़ा(मंडी) Updated Thu, 03 May 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
Funeral of assistant town planner shail bala shot dead in kasauli

आंसुओं और आक्रोश के साथ सह नगर नियोजन अधिकारी शैल बाला का उनके ससुराल बारी स्थित शमशानघाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। मायका और ससुराल निकट होने के कारण क्षेत्र की कई पंचायतों से हजारों लोग इस दौरान मौजूद रहे। वहीं प्रदेश भर से नगर नियोजन विभाग के अधिकारी भी पहुंचे। 

विज्ञापन


शैल बाला को मुखाग्नि उनके पुत्र डा. पीयूष शर्मा ने दी। पति डा. वेद प्रकाश ने भी अंतिम संस्कार की रस्में अदा कीं। वह मशरूम रिसर्च सेंटर के निदेशक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। 
विज्ञापन

 

दूर-दूर के रिश्तेदारों ने अंतिम संस्कार में पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया

Funeral of assistant town planner shail bala shot dead in kasauli

पिता, भाई और दूर-दूर के रिश्तेदारों ने अंतिम संस्कार में पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। शैल बाला के रिश्तेदार बासुदेव शर्मा ने बताया कि वह बहुत की प्रभावशाली स्वाभाव की महिला थी।

 उनके अंतिम दर्शनों को क्षेत्र भर के लोगों ने पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे, पति, पिता और भाई शोक से व्याकुल हैं। प्रशासन की ओर से डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर शर्मा, डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह और तहसीलदार बलद्वाड़ा दीनानाथ इस मौके पर पहुंचे थे।

शैल बाला की अंतिम यात्रा में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कई कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed