फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   full dress exercise in ridge

Shimla News: हिमाचल दिवस की पूर्व संध्या पर जवानों ने की फुल ड्रेस रिहर्सल

Sun, 14 Apr 2024 07:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
full dress exercise in ridge
रिज पर सुबह 11 बजे राज्यपाल लेंगे परेड की सलामी, डीसी ने तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन

हिमाचल की संस्कृति की छटा बिखेरेंगे कलाकार, पुलिस बैंड रहेगा आकर्षण का केंद्र
शिमला। हिमाचल दिवस के राज्य स्तरीय समारोह पर रिज मैदान पर पुलिस जवानों के अलावा छात्र-छात्राओं ने रविवार को बारिश में जमकर पसीना बहाया। समारोह की पूर्व संध्या पर उपायुक्त अनुपम कश्यप ने भी अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया। जवानों के साथ छात्रों ने कदमताल मिलाकर फुल ड्रेस की रिहर्सल की। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को प्रोत्साहित किया।

डीसी अनुपम कश्यप ने बताया कि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समारोह में मुख्यातिथि होंगे। सोमवार सुबह 11:02 बजे ध्वजारोहण होगा। इसके बाद परेड का निरीक्षण और मार्चपास्ट होगी। समारोह में जिला पुलिस, गृहरक्षा, यातायात पुलिस, एसडीआरएफ, भारतीय पुलिस रिजर्व वाहिनी, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड और पुलिस व गृह रक्षा बैंड के जवानों सहित 13 टुकड़ियां परेड में हिस्सा लेंगी। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें जिला कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी और सिरमौर के कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। हिमाचल प्रदेश पुलिस और होमगार्ड बैंड आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उन्होंने अधिकारियों को समारोह के लिए बेहतर बंदोबस्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मौसम खराब रहने की स्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम गेयटी थिएटर में आयोजित करने के लिए तैयारी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed