फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   FSSAI directions for Liquor bottles statutory warning dont drink drive

अब बोतल पर लिखना होगा ‘शराब पीकर गाड़ी न चलाएं’

Thu, 28 Mar 2019 10:18 AM IST
अरविन्द ठाकुर हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 28 Mar 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
FSSAI directions for Liquor bottles statutory warning dont drink drive

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडडर्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) ने सभी राज्यों के खाद्य सुरक्षा विभागों को पहले शराब की बोतल पर स्वास्थ्य संबंधित चेतावनी लिखने की हिदायत दी थी लेकिन अब एक दूसरा सर्कुलर जारी किया है। इसमें अब शराब की बोतल पर ‘शराब पीकर गाड़ी न चलाएं’ भी लिखना होगा। अगर शराब बनाने वाली कंपनी एफएसएसएआई के निर्देशों का पालन नहीं करती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पहली अप्रैल से शराब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक और शराब पीकर गाड़ी न चलाएं की चेतावनी वाली शराब की बोतलें बाजार में बिकेंगी। यदि ऐसा नहीं होता है तो खाद्य सुरक्षा अधिकारी ठेका संचालक और शराब बनने वाली कंपनी पर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडडर्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नए नियम के तहत सख्त कार्रवाई करेंगे। सरकार चाहे तो इसे स्थानीय भाषा में भी लिखवा सकती है।
विज्ञापन


अगर चेतावनी स्थानीय भाषा में लिखी होगी तो फिर अंग्रेजी में लिखना जरूरी नहीं है। उधर खाद्य सुरक्षा विभाग कांगड़ा के सहायक आयुक्त मनजीत सिंह जरयाल ने कहा कि शराब की बोतल पर दो नई चेतावनी को लेकर एफएसएसएआई के निर्देश मिले हैं। प्रदेश की सभी सभी शराब कंपनियों को चेतावनी लिखने के बारे में सर्कुलर जारी किया गया है। पहली अप्रैल के बाद बिना चेतावनी लिखे शराब बेचने वाली कंपनियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed